फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University extended exam form filing date

लखनऊ विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ाई तारीख, 25 जनवरी के बाद नहीं मिलेगी छूट

Thu, 21 Jan 2021 11:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University extended exam form filing date
Lucknow University extended exam form filing date
लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। फॉर्म भरने का यह अंतिम मौका होगा। विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होनी हैं। इसलिए इसके बाद परीक्षा फॉर्म भरा जाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. आनंद मुरारी सक्सेना ने बताया कि सभी कक्षाओं के परीक्षा फॉर्म 25 जनवरी तक भरे जा सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद विद्यार्थियों को उसका प्रिंटआउट भी जमा करना है।
विज्ञापन


परीक्षा फॉर्म लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों को भी भरना है, लेकिन उन्हें इसकी फीस नहीं जमा करनी है। उनकी फीस पहले ही दाखिले के समय ली जा चुकी है। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट संबंधित कॉलेज या विभागाध्यक्ष अथवा डीन के पास 27 जनवरी तक जमा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed