फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university entrance admit card download information

लखनऊ यूनिवर्सिटी: 23 मई से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

Fri, 29 Apr 2016 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Apr 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
lucknow university entrance admit card download information
डेमो

लखनऊ विश्वविद्यालय में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 23 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए विवि ने स्नातक के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय सरकारी फोटोयुक्त पहचान पत्र इस्तेमाल करने की बाध्यता खत्म कर दी है।

विज्ञापन


अब अभ्यर्थी अपने कॉलेज के फोटोयुक्त पहचान पत्र का नंबर भरकर भी फॉर्म पूरा कर सकते हैं। मालूम हो कि सरकारी आईडी अनिवार्य होने के चलते अभ्यर्थियों को समस्या आ रही थी। 
विज्ञापन


सर्वाधिक समस्या उन अभ्यर्थियों साथ थी जो 18 साल से कम उम्र के थे। वैसे तो विवि ने ऐसे अभ्यर्थियों को आधार कार्ड आवेदन करने पर मिलने वाले रिफ्रेंस नंबर से फॉर्म भरने का विकल्प दिया था, लेकिन वह भी बहुत काम नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर ई-चालान डाउनलोड होना शुरू

lucknow university entrance admit card download information
डेमो

उम्मीद है कि अब विवि में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। इसके साथ ही विवि की वेबसाइट पर पहले ई-चालान से शुल्क जमा करने का विकल्प नहीं आ रहा था।

अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकते थे। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि गुरुवार से वेबसाइट पर ई-चालान डाउनलोड होना शुरू हो गया। अब अभ्यर्थी चालान के माध्यम से एचडीएफसी बैंक की किसी शाखा में भी फीस जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed