{"_id":"60258d3a8ebc3ee915264c2c","slug":"lu-pg-semester-exam-from-15-faburary-lucknow-news-lko5643930107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : पीजी की सेमेस्टर परीक्षा 15 से, परीक्षा कार्यक्रम और केंद्रों की सूची जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लविवि : पीजी की सेमेस्टर परीक्षा 15 से, परीक्षा कार्यक्रम और केंद्रों की सूची जारी
Fri, 12 Feb 2021 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय की पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विषयों के परीक्षा कार्यक्रम व परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की। परीक्षा दो पालियों में होंगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि एमए हिंदी लविवि का परीक्षा केंद्र लविवि में और अन्य सभी सहयुक्त महाविद्यालयों का बीएसएनवी पीजी कॉलेज में बनाया गया है। इसी प्रकार एमए अंग्रेजी तीसरे सेमेस्टर में लविवि का केंद्र लविवि में अन्य सभी सहयुक्त महाविद्यालयों का नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय में बनाया गया है। एमए इकनॉमिक्स तीसरे सेमेस्टर में लविवि का केंद्र लविवि में और अन्य सभी सहयुक्त महाविद्यालयों का रामाधीन सिंह डिग्री कॉलेज में बनाया गया है।
इसी प्रकार बीपीएड तीसरे सेमेस्टर में लविवि का परीक्षा केंद्र लविवि में, जेएनपीजी, आर्यावर्त इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, जीएसआरएम मेमोरियल पीजी कॉलेज का केंद्र जेएनपीजी में बनाया गया है। इसी क्रम में रजत डिग्री कॉलेज, सिटी एकेडमी डिग्री कॉलेज, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज व भालचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट का लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। बीएससी एग्रीकल्चर में चंद्रभानु गुप्ता कृषि महाविद्यालय का कॉलेज में, महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज का कॉलेज में, भाल चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट का कालीचरण डिग्री कॉलेज में केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही एमकॉम प्योर, एमकॉम अप्लाइड इकनॉमिक्स, एमए समाजशास्त्र के भी केंद्रों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
जानिए, कब कौन सा होगा पेपर
परीक्षा नियंत्रक के अनुसार एमकॉम अप्लाइड इकनॉमिक्स की परीक्षाएं 15 फरवरी से, एमए साइकोलॉजी तीसरे सेमेस्टर की 16 फरवरी से 22 तक, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी तीसरे सेमेस्टर की 17 फरवरी से 25 तक, पांचवें सेमेस्टर की 17 से 25 फरवरी तक, एमएससी एजी तीसरे सेमेस्टर की 20 से 24 फरवरी तक, एमएससी एजी एक्सटेंशन सेमेस्टर तीसरे सेमेस्टर की 20 से 24 फरवरी, एमएससी एजी एग्रोनॉमी तीसरे सेमेस्टर की 20 से 24 फरवरी, एमएससी एजी शॉएल साइंस तीसरे सेमेस्टर की 20 से 24 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।