{"_id":"5c82cbf2bdec2214492a7e56","slug":"lu-may-increase-the-number-of-seats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी में 10 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की तैयारी, नए सत्र से बढ़ सकती हैं सीटें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी में 10 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की तैयारी, नए सत्र से बढ़ सकती हैं सीटें
Sat, 09 Mar 2019 01:39 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के आर्थिक आधार पर आरक्षण की घोषणा के बाद तमाम विश्वविद्यालय सीट वृद्धि से जुड़ी कवायद में जुट गए हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में भी नए सत्र 2019-20 में 10 फीसदी सीटें बढ़ सकती हैं। यह प्रस्ताव 11 मार्च को होने वाली प्रवेश समिति की बैठक में रखा जाएगा। इसमें तय होगा कि सीटें बढ़ाई जाएं या कोई और तरीका निकाला जाए।
विश्वविद्यालय अगर अतिरिक्त सीटें बढ़ाता है तो लगभग 800 सीटें बढ़ेंगी, क्योंकि यूजी में लगभग 3500 और पीजी में लगभग 4500 सीटें वर्तमान में हैं। हालांकि लविवि प्रशासन को अभी आरक्षण के संबंध में शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है, मगर नए सत्र में प्रवेश से जुड़ी कवायद को विश्वविद्यालय प्रशासन अंतिम रूप देने में जुट गया है।
इसी क्रम में 11 जुलाई को प्रवेश समिति की अहम बैठक होनी है, जिसमें प्रवेश कार्यक्रम, प्रवेश के नियमों के साथ सीट वृद्धि पर भी चर्चा होनी है। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में बजट और संसाधनों का अभाव है। वर्तमान में यहां विद्यार्थियों की संख्या भी पर्याप्त है।

विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर लिया जाएगा निर्णय
इन सबके बीच विश्वविद्यालय के लिए सीट वृद्धि किसी चुनौती से कम नहीं है। विवि अगर सीटें बढ़ाता है तो इसके लिए वह संसाधन कहां से जुटाएगा। शासन से उसकी ग्रांट पहले से ही फ्रीज है। ऐसे में विवि प्रशासन के लिए वेतन का भुगतान करना भी चुनौती होता है।
इस बीच विश्वविद्यालय वर्तमान सीटों में ही आरक्षण को प्रभावी बनाने पर भी विचार कर रहा है। रजिस्ट्रार एसके शुक्ला ने कहा कि 11 जुलाई को कुलपति प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।