फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU; Admission process of diploma cources will late this time

लविवि : इस बार डिप्लोमा कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया में होगी देरी, विभाग बंद होने से नहीं मिल रही जानकारी

Wed, 07 Apr 2021 04:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 07 Apr 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
LU; Admission process of diploma cources will late this time
LU; Admission process of diploma cources will late this time

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी स्तर पर चलने वाले लगभग 30 डिप्लोमा कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया कोरोना संक्रमण के चलते इस बार देरी से शुरू हो सकती है। इसके आवेदन अब 15 अप्रैल के बाद ही शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने लगभग एक महीना पहले यूजी-पीजी व पीएचडी प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके बाद बीएलएड-डीएलएड व एमएड के भी आवेदन हाल में शुरू कर दिए गए हैं, किंतु इसी बीच विवि के काफी शिक्षकों के कोरोना संक्रमित होने के कारण विवि लगभग बंद हो गया है।
विज्ञापन


क्लासेज ऑनलाइन होने से अधिकतर शिक्षक विवि नहीं आ रहे हैं। वहीं, डिप्लोमा कोर्सों के संचालन से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी अभी तक नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार विभागों की सहमति से ही डिप्लोमा कोर्सों का संचालन किया जाएगा। अगर विभाग सहमति नहीं देंगे तो इनका संचालन नहीं होगा। इसलिए इससे जुड़ी सूचना विभागों से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में पीजी स्तर पर लगभग 30 डिप्लोमा कोर्स और कई एडवांस डिप्लोमा व कुछ सर्टिफिकेट कोर्स भी चलते हैं। इनमें भी स्व वित्तपोषित कोर्सों की तरह 60% अभ्यर्थी मिलने पर ही इनका संचालन किया जाएगा। हालांकि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार 15 अप्रैल तक इसके आवेदन जारी करने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed