{"_id":"59afb4f04f1c1b62078b486f","slug":"lohia-law-university-students-protested-and-asked-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया विधि विश्वविद्यालय में छात्रों ने प्रदर्शन कर वीसी से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लोहिया विधि विश्वविद्यालय में छात्रों ने प्रदर्शन कर वीसी से मांगा इस्तीफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे छात्र-छात्राओं ने वीसी, डिप्टी रजिस्ट्रार और जॉइंट रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छात्रों ने अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितताएं और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं, विवि की इंटरनल कम्प्लेंट कमेटी के समक्ष छात्राओं ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने विवि अधिकारियों पर विभिन्न मदों में ग्रांट का बेजा इस्तेमाल करने, एकेडेमिक कार्यों व गतिविधियों पर धन न खर्च करने, छात्रों के साथ अभद्रता और छात्राओं के साथ ईव टीजिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यूजी और पीजी की कक्षाएं बंद हैं। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मध्यस्थता कर कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने टैब के जरिए उपस्थिति दर्ज करने, जॉगिंग ट्रैक का घटिया निर्माण कर वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम देने का आरोप लगाया है। साथ ही शिक्षकों की नियुक्तियों में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
छात्राओं ने कमेटी से दर्ज कराई शिकायत
विवि की करीब 60 से ज्यादा छात्राओं ने मंगलवार को इंटरनल कम्प्लेंट कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखकर शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों ने उच्च अधिकारियों पर मॉरल पुलिसिंग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।