फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   llb topper nc tiwari received medal after twenty six years old

26 साल बाद मेडल लेने पहुंचा एलएलबी टॉपर

Fri, 20 Jan 2017 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jan 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
llb topper nc tiwari received medal after twenty six years old
मेडल पाने के बाद पत्नी के साथ एनसी ‌त‌िवारी - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय में पिछले दिनों दीक्षांत समारोह के पदक वितरण के बाद बुधवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में अनोखा पदक वितरण हुआ। पदक प्राप्त करने वाले पिछले एक  या दो शैक्षिक सत्र नहीं बल्कि 26 साल पहले के एलएलबी टॉपर थे।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बुधवार को पदक विजेता एनसी तिवारी को चार मेडल प्रदान किए। पुणे में चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स के पद पर तैनात एनसी तिवारी की पोस्टिंग महाराष्ट्र में हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद वे पदक लेने नहीं आ सके। पिछले दिनों उन्होंने विवि से पदक के लिए संपर्क किया। विवि ने पुराने रिकॉर्ड से सत्यापन करके बुधवार को उन्हें मेडल दे दिए।एनसी तिवारी ने बताया कि उनका चयन वर्ष 1987 में इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज में हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में तैनाती के दौरान उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। मगर, दीक्षांत समारोह से पहले ही उनका ट्रांसफर महाराष्ट्र हो गया। इसलिए वे दीक्षांत समारोह में भाग नहीं ले सके।

इसके बाद वे पढ़ाई के लिए विदेश चले गए। वापस आकर सर्विस जॉइन कर ली। कभी मौका नहीं लगा कि आकर अपने मेडल ले लें। अब मौका मिला तो विवि से संपर्क किया। विवि ने इस पर पूरा ध्यान दिया और पुराने रिकॉर्ड से मेडल निकालकर दिए।

उनके अनुसार मेडल पाकर लग रहा है कि अभी-अभी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के नाम से दिया जाने वाले मेडल जीतने पर विशेष खुशी जाहिर की। मेडल लेने के दौरान उनकी पत्नी भी साथ थीं।


मिले ये मेडल--
बाबू महावीर प्रसाद मेमोरियल गोल्ड मेडल, पंडित देवी सहाय मिश्रा गोल्ड मेडल, श्री द्वारका प्रसाद निगम गोल्ड मेडल और डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed