फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   list of phd seats in lucknow university

एलयू में 558 सीटों पर होंगे पीएचडी के दाखिले

Wed, 30 Nov 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Nov 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
list of phd seats in lucknow university
डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा के बाद आखिरकार मंगलवार को विभिन्न विषयों में पीएचडी सीटों की लिस्ट जारी कर दी। एलयू व संबद्ध महाविद्यालयों में कुल 558 सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। लिस्ट में उन चार विभागों ने भी सीटों का विवरण दिया है, जिन्होंने पहले पीएचडी ऑर्डिनेंस पर सवाल उठाते हुए सीटें जारी करने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन


एक या दो दिन में एंट्रेंस का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। विवि के चार विभाग सोश्योलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, कॉमर्स व अप्लाइड इकोनॉमिक्स ने पीएचडी की सीटें अभी तक जारी नहीं की थी। इनमें सोश्योलॉजी विषय की एलयू में 13 सीटें, शिया में 8, कालीचरण में 4, एपीसेन में 6, आईटी में 2, बीएसएनवी में 4, डीडीयू में 2, एनएसबी में 4 व बिजली पासी में 6 सीटें तय हुई हैं। 
विज्ञापन


स्टैटिस्टिक्स(एमए व एमएससी) विषय में एलयू में 6 व शिया में 6 सीटें हैं। एप्लाइड इकोनॉमिक्स विषय की एलयू में 19, जेएनपीजी में 2 व शिया में 4 सीटें हैं। कॉमर्स विषय की एलयू में 19, जेएनपीजी में 8, शिया में 6 व विद्यांत में 10 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलयू में पीएचडी की सीटें भले घोषित कर दी गई हों, लेकिन अभी भी प्रक्रिया आसान नहीं है। पीएचडी प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का इंटरव्यू होगा। विभागों को इंटरव्यू में बैठने वाले शिक्षकों ब्यौरा उपलब्ध कराना है। एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि अभी तक 43 में से केवल 19 विभागों ने इंटरव्यू का पैनल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed