{"_id":"606389398ebc3e591c369358","slug":"law-university-result-declared-lucknow-news-lko571920276","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षा परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षा परिणाम
Wed, 31 Mar 2021 12:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने दूसरे वर्ष से लेकर चौथे वर्ष के सभी विषम व सम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। रजिस्ट्रार अनिल कुमार मिश्रा ने छात्रों के लिए निर्देश जारी करते हुए जानकारी दी कि बीएएलएलबी ऑनर्स के दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे, सातवें, आठवें और नौवें सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। छात्र विवि की वेबसाइट से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं विधि विवि में ज्यादातर छात्रों को अभी ऑनलाइन पढ़ाई ही कराई जाएगी। द्वितीय सेमेस्टर के लिए पढ़ाई का ऑनलाइन शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। शासन के आदेश के बाद छात्रों को विवि बुलाया गया था, लेकिन अधिकतर पांचवें वर्ष के छात्रों को ही बुलाया गया था, ताकि अंतिम वर्ष के छात्र पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप और प्लेसमेंट की भी तैयारी कर सकें। बाकी अधिकतर छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन ही कराई जाएगी।
विज्ञापन