एलयू ने घोषित की बैकपेपर-इंप्रूवमेंट परीक्षा फॉर्म की डेट
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बैकपेपर और इंप्रूवमेंट परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स विवि की वेबसाइट पर 16 सितंबर तक बैकपेपर-इंप्रूवमेंट फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे।
विवि के इसके साथ ही एमएड के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख भी जारी कर दी है। एमएड के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 15 तक भरे जा सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंट आउट विवि में 21 सितंबर तक जमा किया जा सकेगा। लविवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि विवि की वेबसाइट wwwluexam.net पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जा सकेंगे।
परीक्षा शुल्क जमा करना होगा ऑनलाइन
आवेदन के बाद स्टूडेंट्स को आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट, फीस रसीद, अंकतालिका की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि विवि परिसर के मामले में संबंधित डीन ऑफिस तथा कॉलेज के मामले में प्राचार्य कार्यालय में जमा करनी होगी।
कॉलेजों को विवि की ओर से आवंटित लॉगिन आईडी का उपयोग करते हुए सभी आवेदन फॉर्मों को सत्यापित करना होगा। इसके बाद विवि के खाते में परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क विवि के बैंक खाते में ऑनलाइन जमा करना होगा।