फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   last date extended for ayush pg counseling

आयुष पीजी काउंसलिंग की बढ़ी अंतिम तारीख, अब 11 नवंबर तक करें पंजीकरण

Tue, 06 Nov 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
last date extended for ayush pg counseling
डेमो पिक

आयुष पीजी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 नवंबर कर दी गई है। पहले काउंसलिंग में शामिल होने की अंतिम तिथि 6 नवंबर थी। 12 नवंबर को प्रमाण पत्रों की जांच होगी।

विज्ञापन


एआईएपीजीईटी-2018 में शामिल अभ्यर्थी ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं। 15 नवंबर को मॉपअप राउंड होगा और प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। होम्योपैथी में एमडी की 28 सीटों को अनुमति मिली है। 
विज्ञापन


 निदेशक पाठ्यक्रम व मूल्यांकन डॉ. सुरेश चंद्र ने बताया कि तीसरी काउसंलिंग में ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों की कम संख्या को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही होम्योपैथी एमडी की सीटों की अनुमति देर से मिलने के कारण सीटें खाली रह जाने की संभावना बढ़ गई थी। उन्होंने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आयुष पीजी की सीटों की संख्या 70 है जबकि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 254 सीटें हैं।

निदेशक ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग रखी

इस बीच, निदेशक होम्योपैथी प्रो. वीके विमल ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि आयुष मंत्रालय ने  राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को एमडी की 18 सीटों पर प्रवेश की पहली बार अनुमति 1 नवंबर को दी थी।

इसके बाद 6 नवंबर को राजकीय लालबहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल इलाहाबाद को एमडी की 10 सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिली है। ऐसे में अभ्यर्थियों का काउंसलिंग में शामिल हो पाना संभव नहीं है। इसलिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 12 नवंबर और प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवंबर की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed