{"_id":"5975e1ae4f1c1b6d578b4a9c","slug":"khwaza-moinuddin-university-shares-social-media-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के जरिए स्टूडेंट्स से जुड़ेगी ये यूनिवर्सिटी, साझा किए अकाउंट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सोशल मीडिया के जरिए स्टूडेंट्स से जुड़ेगी ये यूनिवर्सिटी, साझा किए अकाउंट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Jul 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : amar ujala
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय नए सत्र 2017-18 में अपने छात्र-छात्राओं से सोशल साइट्स से भी संवाद करेगा और सूचनाएं साझा करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने अपना फेसबुक अकाउंट और ट्विटर हैंडल शुरू किया है। फिलहाल इसके माध्यम से प्रवेश संबंधी सूचनाएं व विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी साझा की जा रही हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि ज्यादातर छात्र-छात्राएं सोशल साइट्स का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में वह इस माध्यम का बेहतर प्रयोग सूचनाएं साझा करने में कर सकते हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जून में ही अपना ट्विटर हैंडल @ArabUrdu और फेसबुक पेज Khwaja Moinuddin Chisti Urdu, Arabi-Farsi University शुरू किया है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं फीडबैक भी दे सकते हैं
कार्यकारी कुलपति एसके शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की कवायद है कि इसके माध्यम से आसानी से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए। छात्र-छात्राओं से कहा जाएगा कि वे इसके माध्यम से फीडबैक भी दें। उन्हें कोई दिक्कत है तो भी सूचनाएं दे सकेंगे।
विज्ञापन
अभिभावक भी जुड़ सकते हैं
कार्यकारी कुलपति ने बताया कि जून में शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत प्रवेश संबंधी काफी सूचनाएं साझा की गईं। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी चाहें तो हमसे जुड़ सकते हैं। हम समय-समय पर होने वाले कार्यक्रम, सेमिनार आदि की जानकारी और लेक्चर भी साझा करेंगे।