{"_id":"5850fd874f1c1b775d64a464","slug":"kgmu-topper-avinash-gautam-got-14-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांसलर मेडल के साथ 14 मेडल पर किया कब्जा, बना परिवार का पहला डॉक्टर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चांसलर मेडल के साथ 14 मेडल पर किया कब्जा, बना परिवार का पहला डॉक्टर
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
अविनाश गौतम अपने परिवार के साथ
- फोटो : amar ujala
वर्ष 2011 में अविनाश गौतम ने केजीएमयू जॉइन किया तो कॉलेज के पहले दिन मन में तय कर लिया था, घर पर पहला डॉक्टर तो बनूंगा लेकिन सर्वश्रेष्ठ मेडल के साथ। अब जब कोर्स पूरा हो गया तो चांसलर मेडल के साथ कुल 14 मेडल पर कब्जा है।
विज्ञापन
यह मेरे और मेरे परिवार के लिए खुशी की बात है कि जिस सपने के साथ मैने केजीएमयू जॉइन किया था वो पूरा हो गया। पीजी का एग्जाम दिया है। रिजल्ट आने का इंतजार है। सब कुछ सही रहा तो एम्स दिल्ली से पीडियाट्रिक्स या रेडियोडायग्नोसिस में एडमिशन लेंगे।
विज्ञापन
केजीएमयू से भी आगे की पढ़ाई पूरी करने का इरादा है। पापा दिलीप गौतम बिजनेसमैन हैं और मां सुशीला देवी ऑर्डिनेंस हॉस्पिटल में चीफ नर्सिंग ऑफिसर हैं। कामयाब डॉक्टर बनकर गरीब रोगियों की सेवा करने के साथ देश और केजीएमयू का नाम रौशन करें बस यही इच्छा है।
विज्ञापन