फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kashi Vidyapeeth to conduct Aayush entrance exam.

UP: काशी विद्यापीठ चार सितंबर को कराएगा आयुष प्रवेश परीक्षा

Wed, 06 Jul 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Jul 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth to conduct Aayush entrance exam.
demo pic
सरकार ने इस बार आयुष प्रवेश परीक्षा कराने का जिम्मा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को दिया है। यह प्रवेश परीक्षा 4 सितंबर को होगी। राज्यपाल राम नाईक की सहमति के बाद मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब आयुष की अलग प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। अभी तक कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) के जरिए ही आयुष कक्षाओं में भी दाखिले लिए जाते थे। लेकिन इस बार एमबीबीएस व बीडीएस में दाखिले नीट के जरिए लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस कारण प्रदेश सरकार को आयुष के लिए अलग प्रवेश परीक्षा करानी पड़ रही है। आयुष के जरिए होम्योपैथी (बीएचएमएस), आयुर्वेद (बीएएमएस) व यूनानी (बीयूएमएस) की करीब 800 सीटें भरी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने दी जिम्मेदारी

Kashi Vidyapeeth to conduct Aayush entrance exam.
राज्यपाल राम नाईक

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों राज्यपाल के पास आयुष प्रवेश परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय नामित करने की फाइल भेजी थी। राज्यपाल ने वाराणसी की प्रतिष्ठित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को प्रवेश परीक्षा कराने का जिम्मेदारी देने का निर्णय किया।

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चन्द्र पांडेय ने बताया कि काशी विद्यापीठ को प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी देने के लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

4 सितंबर को इसकी प्रवेश परीक्षा रखी गई है। इसके प्रवेश फार्म कब निकलेंगे, इनके जमा करने की तिथि क्या होगी यह सब काशी विद्यापीठ खुद तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed