कानपुर यूनिवर्सिटी का पीएचडी एंट्रेंस अक्टूबर में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर विवि में पीएचडी 2016-17 की 600 सीटें जल्द भरी जाएंगी। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। अगस्त के अंतिम सप्ताह से ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे।
फॉर्म भरने, प्रवेश परीक्षा, काउंसलिंग और एडमिशन का विस्तृत शिड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इस बार इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, साइंस और सोशल साइंसेस के 10 नए सब्जेक्ट में पीएचडी कराई जाएगी।
इस पर डीन कमेटी और एकेडमिक काउंसिल की मुहर लग चुकी है। पिछले सत्र (2015-16) में 26 विषयों की प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। इस बार (2016-17) 36 विषयों में एडमिशन की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
प्रवेश परीक्षा अक्तूबर में कराई जा सकती है। नवंबर में सीटें भरीं और छह महीने के सेमेस्टर कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी। ऑनलाइन फॉर्म भरने की फीस नहीं बढ़ाई गई है।
सामान्य, ओबीसी स्टूडेंटों से 1000 रुपये फीस जमा कराई जाएगी। नेट बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के सहारे फीस जमा की जा सकेगी। ई-चालान से फीस जमा करने की सुविधा भी मिलेगी। एससी, एसटी स्टूडेंटों को फीस में कुछ छूट मिलेगी।
ऑनलाइन आवेदन फार्म जल्द जाएंगे भरे
परास्नातक कक्षा में पढ़ाने वाले 300 शिक्षक (सुपरवाइजर) सत्र 2016-17 में पीएचडी करा सकेंगे। इनके नाम फाइनल कर लिए गए हैं। पूरी सूची वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर उपलब्ध कराई जाएगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर को 2-2 रिसर्च स्कॉलर दिए जाने हैं। इससे पहले (सत्र 2015-16) भी 2-2 रिसर्च स्कॉलर दिए गए थे। बताते चलें कि असिस्टेेंट प्रोफेसर को एक साथ चार, एसोसिएट प्रोफेसर को पांच और प्रोफेसर को छह पीएचडी कराने का अधिकार है।
‘पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सब्जेक्ट के हिसाब से सीटों का ब्योरा निकाला गया है। इसका विस्तृत ब्योरा जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।’- प्रो. जेवी वैशंपायन, कुलपति कानपुर यूनिवर्सिटी