फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jobs fair in UP for youth.

यूपी में नौकरियों की भरमार, 8000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Thu, 19 May 2016 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 May 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
 Jobs fair in UP for youth.
श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि यूपी पहला राज्य है जहां सेवायोजन विभाग के पोर्टल से निजी कंपनियों को जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सपा सरकार ने पिछले चार साल में सर्वाधिक नौकरियां दी हैं। कोशिश की जा रही है कि आउटसोर्सिंग के पद सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन लेकर भरे जाएं।

शाहिद मंजूर सोमवार को फैजाबाद रोड स्थित गोयल इंस्टीट्यूट में चार दिवसीय रोजगार मेला का उद्घाटन करने के बाद नौकरी की चाहत में आए युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री अखिलेश की पहल पर इतने ‌बड़े मेले का आयोजन

 Jobs fair in UP for youth.
कार्यक्रम का उद्घाटन करते श्रम मंत्री शा‌हिद मंजूर - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर राजधानी में पहली बार इतने बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

19 मई तक चलने वाला रोजगार मेला गोयल इंस्टीट्यूट के अलावा रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी बख्शी का तालाब, तेलीबाग स्थित इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र और आईटीआई अलीगंज में आयोजित किया जा रहा हैं।

पहली बार निजी क्षेत्र के लिए सरकारी सेक्टर की तरह ऑनलाइन आवेदन लेकर नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही है। आवेदकों से कोई फीस नहीं ली गई है। जिन अभ्यर्थियों ने सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें पंजीकरण कराने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

...इसलिए निजी क्षेत्र में संभाल रहे हैं संभावनाएं

 Jobs fair in UP for youth.

शाहिद मंजूर ने कहा कि सरकारी बेरोजगारी की समस्या पूरे देश में बढ़ती जा रही है। एक पद के लिए हजारों आवेदक आते हैं। देश में सरकारी सेक्टर का ज्यादा विस्तार नहीं हुआ है इसलिए निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

प्रदेश सरकार ने निजी क्षेत्र में युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए इस तरह की पहल की है। चार दिन चलने वाले रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री 20 मई को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

शिक्षा से लेकर पुलिस तक तमाम विभागों में लाखों पदों पर भर्तियां की गई हैं। श्रम मंत्री ने प्रमुख सचिव के साथ साक्षात्कार के लिए विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों से बातचीत भी की।

इस मौके बीओसी बोर्ड के अध्यक्ष मो. अब्बास, विद्यावती राजभर, निदेशक सेवायोजन राजेन्द्र प्रसाद, संयुक्त सचिव शहजादे लाल, उपनिदेशक सीबी भारती, डीके वर्मा, पीके पुंडीर, राजीव यादव, और गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एमडी महेश गोयल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

5.70 लाख एसएमएस भेजे, 15 हजार कॉल की

 Jobs fair in UP for youth.

प्रमुख सचिव डॉ. अनिता भटनागर जैन ने बताया कि सेवायोजन विभाग के पोर्टल का उद्घाटन 4 अप्रैल को हुआ था। इतने कम समय में लाखों अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण करना चुनौती थी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 5.70 लाख अभ्यर्थियों को एसएमएस किए गए और 15 हजार से अधिक को टेलीफोन कॉल करके रोजगार मेले की सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि मेले में 80 प्रकार के पदों के लिए लगभग 8000 वैकेंसी हैं। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 50 कंपनियां शामिल हो रही है।

पहले दिन 10 कंपनियों ने 439 को दिए रोजगार

 Jobs fair in UP for youth.

राजधानी में सोमवार को चारों स्थान पर आयोजित रोजगार मेलों में पहले दिन 10 कंपनियों ने 439 अभ्यर्थियों का चयन किया। उप निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि एचसीएल ने पहले चरण की चयन प्रक्रिया पूरी की है, दूसरा चरण मंगलवार को होगा।

पहले दिन सभी केंद्रों पर कुल मिलाकर लगभग 4500 अभ्यर्थी पहुंचे। इग्नू परिसर में रोजगार मेले का उद्घाटन महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष गीता सिंह ने किया। इस अवसर पर इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह, सहायक निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह, अंशुमान उपाध्याय आदि उपलब्ध रहे।

इन कंपनियों ने दिए इतने रोजगार
गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
कंपनी--चयन
यूनिचेम लेबोरेटरीज लिमिटेड गाजियाबाद--1
ग्रीनलाइट प्लेनेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड--3
एचडीबी फाइनेन्शियल सर्विसेज लिमिटेड--102

वेन्यू: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज
सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड, लखनऊ--84
मल्होत्रा रबर्स लिमिटेड जीबी नगर--6

वेन्यू: रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, बीकेटी
कम्पनी--चयन
एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड फैजाबाद--7
जे पैन ट्यूबुलर कम्पोनेन्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा--6
कुल--439

17 मई को आने वाली कम्पनियां

 Jobs fair in UP for youth.

स्थान: गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
एक्सेडी इंडिया लिमिटेड नोएडा, पियागियो व्हीकिल्स प्राइवेट लिमिटेड पूणे, रिलायंस रिटेल और एचडीबी फाइनेन्शियल सर्विसेज लिमिटेड

स्थान: क्षेत्रीय केंद्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
कोटक महिंद्रा बैंक दिल्ली, यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड लखनऊ और आईटीएम डीएचएफएल

स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज
मीनाक्षी एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा और सनप्लास्ट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड

स्थान: रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, बीकेटी
टीआई साइकिल्स ऑफ इंडिया लिमिटेड नोएडा, वर्धमान यार्न एंड थ्रेड्स लिमिटेड लुधियाना और एलबर्ट डेविड लिमिटेड


प्रवेश पत्र डाउनलोड होने में समस्या
कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि नौकरी के लिए पोर्टल पर अप्लाई करने के बावजूद उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ। वहीं इस बारे में पूछने पर उप निदेशक सेवायोजन पीके पुंडीर ने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड होने में कोई समस्या नहीं रही। कुछ अभ्यर्थी इस संशय में रहे कि केवल पंजीकरण होने भर से ही एडमिट कार्ड मिल जाएगा। जबकि एडमिट कार्ड तभी मिलेगा जब अप्लाई किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed