{"_id":"589bfb1a4f1c1ba320378870","slug":"job-oppertunity-for-uttar-pradesh-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 10 Feb 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरी मौका है। भर्ती रैली की जगह और तारीख तय हो गई है।
विज्ञापन
120 पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) बिहार की ओर से छत्तीसगढ़ के नया रायपुर के राज उत्सव मेला मैदान में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी, जो 20 से 25 फरवरी तक चलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली 22 फरवरी को होगी।
बता दें कि रैली सैनिक सामान्य ड्यूटी के 16 पद, सेफ कम्युनिटी का एक तथा धार्मिक शिक्षक (जेसीओ) के एक पद के लिए आयोजित की जा रही है।
यह भर्ती रैली वीर नारियों के बेटों, बिहार रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिको के पुत्रों तथा सगे भाइयों के लिए होगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थी अपने साथ दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ तीन सेट सत्यापित प्रतियों के साथ समस्त शैक्षिक एवं वांछित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति भी साथ में लाएं।
विज्ञापन