{"_id":"610e396e8ebc3ec1bd4eaa02","slug":"jee-main-third-session-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन: तीसरे सत्र में लखनऊ के शशांक सिंघानिया को मिले 99.86 परसेंटाइल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई मेन: तीसरे सत्र में लखनऊ के शशांक सिंघानिया को मिले 99.86 परसेंटाइल
Sat, 07 Aug 2021 01:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:13 PM IST
सार
जेईई मेन के घोषित किए गए तीसरे सत्र के परिणाम में लखनऊ के करीब एक दर्जन से अधिक छात्रों ने 99.70 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जेईई मेन के तीसरे सत्र (जुलाई) में राजधानी लखनऊ के सदर निवासी शशांक सिंघानिया ने 99.86 परसेंटाइल प्राप्त किए। वह कम्प्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
शशांक ने कहा कि वह गरीबी और बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए काम करना चाहते हैं। उनके पिता वीरेंद्र सिंघानिया बिजनेसमैन हैं।
इसके अतिरिक्त लखनऊ में एक दर्जन से अधिक छात्रों को 99.70 से अधिक परसेंटाइल मिले हैं। अभी सबकी निगाह इसी महीने होने वाले जेईई एडवांस पर लगी है।