फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JEE advance result declared.

JEE Result घोषित: सर्वेश ऑल इंडिया, अमन तिवारी लखनऊ के टॉपर

Mon, 12 Jun 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Jun 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
JEE advance result declared.
अपने माता-पिता के साथ अमन तिवारी - फोटो : amar ujala

देशभर की आईआईटी में एडमिशन के लिए हुए जेईई एडवांस का रिजल्ट रविवार को जारी हो गया। इसमें पंचकुला के सर्वेश मेहतानी ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। दूसरे स्थान पर पुणे के अक्षत चुग और तीसरे स्थान पर नई दिल्ली के अनन्य अग्रवाल रहे।

विज्ञापन


वहीं, अमन तिवारी लखनऊ के टॉपर बने। अमन ने 256वीं रैंक हासिल की। अपनी तैयारी के बारे में उन्होंने बताया कि जेईई-मेन में मुझे 291 रैंक मिली थी। उसी दिन सोच लिया था कि एडवांस में इससे बेहतर प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन


पूरी तरह से नहीं, लेकिन काफी हद तक मुझे इसमें सफलता मिली। इस रैंक पर उम्मीद करता हूं कि आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल ब्रांच में दाखिला मिल जाएगा। आईआईटी दिल्ली में भी एडमिशन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों में से जिस आईआईटी में दाखिला मिलेगा वहीं जाऊंगा। पढ़ाई के दौरान मॉक टेस्ट ने काफी मदद की। इससे मुझे अपनी कमजोरी का पता चला, जिसे मेहनत करके दूर कर लिया। औसतन मैं रोज छह घंटे पढ़ाई के साथ ही नियमित खेलता था। मेरा मानना है कि दिमाग को ताजा रखना बहुत जरूरी है।

राजधानी के करीब 250 से अधिक स्टूडेंट्स ने आईआईटी  और राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में अपना दाखिला पक्का कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed