{"_id":"592afaca4f1c1ba915bdacc7","slug":"iti-singh-topper-in-lucknow-cbse-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result: 97.8 फीसदी अंक पाकर इति सिंह बनी लखनऊ टॉपर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CBSE Result: 97.8 फीसदी अंक पाकर इति सिंह बनी लखनऊ टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 29 May 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
इति सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को 12वीं का परिणाम जारी कर दिया। बोर्ड परीक्षा में डीपीएस इंदिरानगर की इति सिंह ने 97.8 फीसदी अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
इति के साथ ही आर्मी पब्लिक स्कूल की अनुष्का बिष्ट ने 97.6 प्रतिशत, आरएलबी के आस्था रौतेला ने 97.6 प्रतिशत और विवेक राय ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर राजधानी में दूसरे स्थान पर रहे। परीक्षा में करीब 12 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से करीब 90 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन
आरएलबी पब्लिक स्कूल में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल किए। लखनऊ पब्लिक स्कूल, अवध कॉलेजिएट, स्टडी हॉल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय स्कूल, मोंट फोर्ट इंटर कॉलेज, एसकेडी एकेडमी, सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज, रेड रोज सीनियर सेकंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने भी 95 फीसदी से ज्यादा नंबर हासिल करके अपना लोहा मनवाया।
विज्ञापन
केंद्र सरकार और बोर्ड के बीच मॉडरेशन को लेकर छिड़े विवाद की वजह से रिजल्ट में थोड़ी देर हुई। हालांकि स्टूडेंट्स को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। उनका मानना है कि मॉडरेशन से उनकी रैंक पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए इस विवाद में पड़ने का कोई मतलब नहीं है।