सीबीएसईः मैसेज में बताए 91 नंबर, अंकपत्र में मिले महज 34
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों ने इसकी शिकायत स्कूलों के द्वारा बोर्ड को की है। सीबीएसई बोर्ड ने इस बार मैसेज से भी परिणाम जानने की सुविधा दी थी। कई छात्रों की शिकायत है कि मैसेज द्वारा जो अंक उनको प्राप्त हुए हैं उसमें और इंटरनेट अंकपत्र में दिए गए अंक में बहुत अंतर है।
रैसफिल एकेडमी के हाई स्कूल के छात्र ने बताया कि मैसेज द्वारा प्राप्त परीक्षा परिणाम में इंग्लिश में 81, हिंदी में 64, मैथ्स में 91, साइंस 89 और सोशल स्टडीज में 43 अंक दिए गए हैं, जबकि इंटरनेट अंकपत्र में इंग्लिश में 78, हिंदी में 54, मैथ्स में 34, साइंस में 42 और सोशल स्टडीज में 61 अंक दिए गए हैं।
बोर्ड सुधार कर सही अंक पत्र करेगा जारी
वहीं, बोर्ड ने माना है कि इस बार काफी लिपिकीय त्रुटियां हुई हैं, जिनका सुधार कर दिया जाएगा। वरदान इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्या ऋचा खन्ना ने बताया कि स्कूलों से इस तरह की जानकारी प्राप्त हुई है, जहां के छात्रों के अंक पत्रों में गड़बड़ियां मिली हैं। उन्होंने इसको लेकर बोर्ड को अवगत करा दिया है। बोर्ड इसमें सुधार कर छात्रों को सही अंक पत्र जारी करेगा।