फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irregularities in result of CBSE students

सीबीएसईः मैसेज में बताए 91 नंबर, अंकपत्र में मिले महज 34

Thu, 23 Jul 2020 02:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jul 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
irregularities in result of CBSE students
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सीबीएसई द्वारा जारी इंटरनेट अंक पत्रों में ना केवल ब्योरे से संबंधित गड़बड़ियां हैं बल्कि छात्रों द्वारा बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों को लेकर भी शिकायतें आ रही हैं। मैसेज द्वारा बताए गए अंक और इंटरनेट अंक पत्र में अंकित अंक में बहुत भिन्नता है। इसको लेकर छात्रों में जहां भ्रम की स्थिति है, वहां गुस्सा भी है।
विज्ञापन


छात्रों ने इसकी शिकायत स्कूलों के द्वारा बोर्ड को की है। सीबीएसई बोर्ड ने इस बार मैसेज से भी परिणाम जानने की सुविधा दी थी। कई छात्रों की शिकायत है कि मैसेज द्वारा जो अंक उनको प्राप्त हुए हैं उसमें और इंटरनेट अंकपत्र में दिए गए अंक में बहुत अंतर है।
विज्ञापन

 

रैसफिल एकेडमी के हाई स्कूल के छात्र ने बताया कि मैसेज द्वारा प्राप्त परीक्षा परिणाम में इंग्लिश में 81, हिंदी में 64, मैथ्स में 91, साइंस 89 और सोशल स्टडीज में 43 अंक दिए गए हैं, जबकि इंटरनेट अंकपत्र में इंग्लिश में 78, हिंदी में 54, मैथ्स में 34, साइंस में 42 और सोशल स्टडीज में 61 अंक दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड सुधार कर सही अंक पत्र करेगा जारी

छात्र को अब यह नहीं मालूम किस परिणाम को वह सही माने। उसने बोर्ड को इसकी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, कई अन्य छात्रों ने भी मैसेज द्वारा प्राप्त अंक और अंकपत्र में दिए गए अंकों में भिन्नता होने की शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों के अनुसार मैसेज में जो अंक दिए गए हैं वह इंटरनेट अंकों से ज्यादा हैं।

 

वहीं, बोर्ड ने माना है कि इस बार काफी लिपिकीय त्रुटियां हुई हैं, जिनका सुधार कर दिया जाएगा। वरदान इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्या ऋचा खन्ना ने बताया कि स्कूलों से इस तरह की जानकारी प्राप्त हुई है, जहां के छात्रों के अंक पत्रों में गड़बड़ियां मिली हैं। उन्होंने इसको लेकर बोर्ड को अवगत करा दिया है। बोर्ड इसमें सुधार कर छात्रों को सही अंक पत्र जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed