फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   importnt news related to cpmt fees refund

ऐसे होगी सीपीएमटी की फीस वापसी, खबर में देखें डिटेल

Thu, 16 Jun 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Jun 2016 02:29 AM IST
सार

  • 14 जुलाई तक खुली रहेगी सीपीएमटी की अधिकृत वेबसाइट 
  • शुल्क वापसी को बैंक अकाउंट का विवरण करना होगा अपलोड
  • आवेदकों के दिए अकाउंट में ही किए जाएंगे शुल्क वापस 

विज्ञापन
importnt news related to cpmt fees refund
डेमो

विस्तार

सीपीएमटी- 2016 के रद्द होने के बाद आवेदकों को शुल्क लौटाने की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो जाएगी। आयोजक डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की वित्त समिति और कार्य परिषद ने शुल्क लौटाने की पूरी प्रक्रिया को मंगलवार को अंतिम रूप दे दिया। 

विज्ञापन


इसके लिए सीपीएमटी की अधिकृत वेबसाइट 15 जून से 14 जुलाई तक फिर से खोली जाएगी। जिस पर आवेदकों को परीक्षा शुल्क वापस पाने के लिए बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी अपलोड करनी होगी। 
विज्ञापन


बाद में उसी बैंक अकाउंट में शुल्क लौटाया जाएगा। 
विवि के मुताबिक, सीपीएमटी-2016 के 50 फीसदी से अधिक आवेदनकर्ताओं ने साइबर कैफे संचालक या अपने किसी परिचित के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिये शुल्क जमा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन, ई-पेमेंट करने वाले इन आवेदकों का शुल्क सीधे क्रेडिट या डेबिट कार्ड या बैंक अकाउंट में किया जाए, तो शुल्क का पैसा तीसरे व्यक्ति के पास चला जाएगा।

वहीं, लगभग 15 फीसदी आवेदनकर्ताओं ने चालान के माध्यम से बैंक में शुल्क नकद जमा किया था। अगर ऐसे आवेदकों को शुल्क वापस करना श्रमसाध्य साबित होगा और खर्च भी ज्यादा लगेगा। 

लिंक के जरिये आवेदकों को देना होगा अपना बैंक डिटेल

importnt news related to cpmt fees refund
डेमो

लिहाजा विवि की वित्त समिति और कार्य परिषद ने इन समस्याओं का समाधान करते हुए सीपीएमटी-2016 की वेबसाइट को एक बार फिर से खोलने का निर्णय लिया।

इसके जरिये आवेदक वेबसाइट पर उस अकाउंट का डिटेल अपलोड कर सकेंगे, जिसमें अकाउंट में शुल्क की वापसी चाहते हैं। बैंक अकाउंट अपलोड की अवधि 14 जुलाई को खत्म होने के बाद विवि आवेदकों के बैंक अकाउंट में शुल्क ट्रांसफर कर देगा। 

विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. एसएन शुक्ल ने बताया कि आवेदकों को शुल्क वापसी लेने के लिए सीपीएमटी-2016 की वेबसाइट पर उन्हें एक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

यह लिंक आवेदकों के पंजीकृत ई-मेल पर उनकी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ मुहैया करा जाएगा। इस लिंक के जरिये आवेदकों को अपना बैंक डिटेल देना होगा। बैंक अकाउंट विवरण अपलोड करने के लंबंधी विस्तृत निर्देश सीपीएमटी वेबसाइट के मुख्य पेज पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed