फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news to be related b ed counselling registration

अब बीएड में कितनी सीटें बाकी हैं, जानने के लिए पढ़े खबर

Tue, 07 Jun 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 07 Jun 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
important news to be related b ed counselling registration
डेमो

सूबे के 2,094 कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए सोमवार से बीएड की काउंसलिंग शुरू हुई। इन संस्थानों में बीएड की कुल 1,66,770 सीटों पर दाखिले होने हैं। 

विज्ञापन


इस साल बीएड की परीक्षा व काउंसलिंग का जिम्मा लखनऊ विश्वविद्यालय के पास है। बीएड के प्रवेश समन्वयक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि पहले दिन प्रदेश के 14 जिलों में बने 32 काउंसलिंग केंद्रों पर 6,500 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। 
विज्ञापन


इनमें से 4,958 अभ्यर्थियों ने सेंटर पर रिपोर्ट किया और 4,803 ने पंजीकरण कराया। प्रो. शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 6,501 से 15,000 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ ही  6,500 रैंक तक में शामिल जो अभ्यर्थी सोमवार को नहीं आ पाए, वह भी मंगलवार को अपने निर्धारित केंद्र पर पंजीकरण करा सकते हैं।

छह और सात जून को काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थी 8 जून तक चॉइस लॉक कर सकते हैं। इनकी सीट आवंटन सूची 9 जून को जारी होगी। सीट मिलने पर अभ्यर्थियों को 10 से 12 जून के बीच शुल्क जमा करना होगा।

प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग केंद्र पर वेरिफिकेशन कराने के बाद अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से वन टाइम पासवर्ड भेजा जा रहा है।

पासवर्ड को किसी के साथ साझा न करने का दिया गया सुझाव 

important news to be related b ed counselling registration
डेमो

इसकी सहायता से ही अभ्यर्थी www.upbed.nic.in वेबसाइट पर अपनी इच्छानुसार विवि या कॉलेज का चयन करेगा। यह पासवर्ड अभ्यर्थियों को किसी के साथ साझा न करने का सुझाव दिया गया है। 

इसके साथ ही विवि की ओर से वेबसाइट पर री-सेंड ओटीपी का विकल्प भी उपलब्ध कराया जा सकता है। प्रो. शर्मा ने बताया कि यदि किसी के मोबाइल पर पासवर्ड नहीं आता, तो वह इस लिंक का प्रयोग करके मंगा सकेगा। 

संस्थान के चयन के लिए अभ्यर्थी बीएड की वेबसाइट www.upbed.nic.in या लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in  पर संस्थान का नाम व कोड देख सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि काउंसलिंग केंद्रों पर दी गई बुकलेट अंतिम सूची नहीं है। इसमें और वेबसाइट पर दी गई जानकारी में अंतर है। बीएड प्रवेश परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन इलाहाबाद के केंद्रों पर शामिल अभ्यर्थियों का रहा है। 

इस बात का अंदाजा पहले दिन की काउंसलिंग से लगाया जा सकता है। प्रवेश समन्वयक से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन सर्वाधिक 1,249 पंजीकरण इलाहाबाद के केंद्रों पर हुए हैं। 

इसके बाद लखनऊ में 670, वाराणसी में 492, कानपुर में 381, गोरखपुर में 330, बरेली में 307, मेरठ में 261, फैजाबाद में 254, आगरा में 178, गाजियाबाद में 169, जौनपुर में 163, आजमगढ़ में 151, झांसी में 113 और सबसे कम अलीगढ़ के केंद्र पर 85 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed