जानें, यूपीएसईई-2016 से जुड़ी एक-एक जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई)-2016 की प्रवेश काउंसलिंग 24 जून से शुरू होगी। पांच चरण में होने वाली काउंसलिंग 6 अगस्त तक चलेगी।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के कुलपति प्रो. विनय पाठक की अध्यक्षता में बुधवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को www.upsee.nic.in पर पंजीकरण कराना होगा।
पंजीकरण के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और च्वाइस लॉक होगी। आवंटन सूची का प्रकाशन होने के बाद अभ्यर्थी को सीट लेने या छोड़ने के साथ ही होल्ड करने का ऑप्शन भी होगा।
पंजीकरण की फीस सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियोें के लिए 15 हजार रुपये और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी को सीट आवंटन के बाद तीन विकल्प मिलेंगे।
पहले विकल्प के अनुसार अभ्यर्थी अगर सीट से संतुष्ट है तो सीट फ्रीज यानि लॉक करनी होगी। सीट लॉक करने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को कॉशन मनी के रूप में 25 हजार रुपये व एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 10 हजार रुपये जमा करने होंगे।
कॉलेज में दाखिला लेते समय यह रकम फीस में एडजस्ट हो जाएगी। दूसरे विकल्प में अभ्यर्थी के पास सीट को होल्ड करके अगले राउंड की कांउसलिंग में भाग लेने का मौका होगा।
सीट विड्रॉ करने का दिया जाएगा मौका
इसके लिए उसे फ्लोट के लिंक पर जाना होगा। इस विकल्प पर सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को कॉशन मनी के रूप में को 5,000 रुपये और एससी-एसटी अभ्यर्थी को 3,000 रुपये जमा करने होंगे।
तीसरे विकल्प में अभ्यर्थी को सीट विड्रा करने का मौका दिया जाएगा। सीट आवंटन से संतुष्ट न होने पर अभ्यर्थी विड्रॉ का ऑप्शन चुन सकता है। इस दशा में रजिस्ट्रेशन फीस 2,000 रुपये काटकर बाकी रकम उसे वापस कर दी जाएगी।
यह है काउंसलिंग शेड्यूल
पहला चरण-
24 से 30 जून तक रजिस्ट्रेशन व च्वायस फिलिंग
25 जून से 1 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन
3 व 4 जुलाई को सीट एलॉटमेंट और विड्रॉ।
दूसरा चरण
6 से 7 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन व च्वायस फिलिंग
6 से 8 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन
10 व 11 जुलाई को सीट एलॉटमेंट और विड्रॉ।
तीसरा चरण
13 से 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन व च्वायस फिलिंग
13 से 16 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन
18 व 19 जुलाई को सीट एलॉटमेंट और विड्रॉ।
चौथा चरण
21 से 23 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन व च्वायस फिलिंग
22 से 24 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन
26 व 27 जुलाई को सीट एलॉटमेंट और विड्रॉ।
30 जुलाई को रिपोर्टिंग बायोमीट्रिक
पांचवा चरण
4 अगस्त रजिस्ट्रेशन व च्वायस फिलिंग
4 व 5 अगस्त डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन
6 अगस्त को सीट एलॉटमेंट और विड्रॉ।
8 अगस्त को रिपोर्टिंग एंड बायोमीट्रिक