{"_id":"57358cdb4f1c1b7b3c9198bd","slug":"important-news-related-to-cpmt-2016-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएमटी-2016 की परीक्षा से जुड़ी बेहद अहम खबर ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीपीएमटी-2016 की परीक्षा से जुड़ी बेहद अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 May 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, केजीएमयू और रिम्स सैफई में एमबीबीएस व बीडीएस में दाखिले के लिए 17 मई को होने वाले सीपीएमटी-2016 को निरस्त कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) से ही इन पाठ्यक्रमों में दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी कॉलेजों में दाखिले के लिए अलग से संस्था नामित कर उसके माध्यम से प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अनूपचंद्र पांडेय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के नौ मई के आदेश के अनुपालन में सीपीएमटी-2016 को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के साथ ही अभ्यर्थियों को शुल्क लौटाने का भी फैसला किया गया है।
विज्ञापन
इस बार डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद सीपीएमटी का आयोजन करा रहा था। विश्वविद्यालय शुल्क वापसी की प्रक्रिया का निर्धारण कर सीपीएमटी से संबंधित अधिकृत वेबसाइट पर इसे जारी करेगा।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश में एमबीबीएस, बीडीएस की सीटें केवल नीट के माध्यम से ही भरी जाएंगी। जो छात्र इन सीटों पर दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें 24 जुलाई को होने वाले नीट-2 में शामिल होना होगा।