विशेष सेंटर पर परीक्षा दे सकेंगे बगैर फोटो वाले बीएड अभ्यर्थी
ऐसे अभ्यर्थियों को लखनऊ में विशेष परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दिलाई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर इन अभ्यर्थियों की फोटो खींची जाएगी। बीएड प्रवेश परीक्षा तीन मई को प्रस्तावित है।
प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि इस साल परीक्षा के लिए 905 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे और दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी।
देखें, वेबसाइट..
परीक्षा के लिए चार लाख 46 हजार 676 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जेंडर और सब्जेक्ट ग्रुप की की जानकारी भरने में हुई गलती फॉर्म-25 भरकर सुधारी जा सकेगी। जबकि बाकी गलतियां बीएड की काउंसलिंग के समय सही होंगी। इसके लिए मूल प्रमाणपत्र दिखाने होंगे।
परीक्षा के प्रवेश पत्र मंगलवार दोपहर से डाउनलोड किये जा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को वेबसाइट www.upbed.nic.in पर जाना होगा। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र की दो कॉपी डाउनलोड करनी होंगी। इनमें से एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर जमा करनी होगी।