बीबीएयू नहीं कराएगा एंट्रेंस, रिफंड होगी फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों पर दाखिले की उम्मीद लगाए अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर बुधवार को पानी फिर गया।
बीबीएयू की एकेडमिक काउंसिल ने बैठक में रिक्त सीटों पर प्रवेश न लेने और आवेदकों की फीस रिफंड करने का फैसला लिया है। इसके कारण विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश की उम्मीद लगाए स्टूडेंट्स को तगड़ा झटका लगा है।
बैठक में विवि के अमेठी स्थित सेटेलाइट कैंपस में संचालित सात कोर्सेज के सिलेबस और एकेडमिक कैलेंडर पर भी मुहर लगाई गई।बीबीएयू ने नए सत्र में विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराई थी।
कुछ कोर्स में नहीं आया एक भी आवेदन
इसके बाद अलग-अलग कोर्सेज की करीब 900 सीटें रिक्त रह गई थीं। खाली सीटों पर दाखिले के लिए विवि ने ऑफलाइन पद्धति पर प्रवेश फॉर्म का दोबारा वितरण किया था।
प्रवेश परीक्षा के तहत भरी जाने वाली सीटों के लिए उम्मीद से कम आवेदन आए। इसके चलते विवि ने प्रवेश प्रक्रिया की बाध्यता को खत्म करके सीधे तौर पर सीटों को भरने का विचार किया, जिस पर भी सहमति नहीं बन पाई।
क्योंकि बहुत से ऐसे कोर्स थे जिन में एक भी आवेदन नहीं आया था। उधर,पीएचडी छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रो. प्रीति सक्सेना की चेयरमैनशिप मे एक कमेटी की गई है।