{"_id":"580b1d444f1c1bf36e705615","slug":"important-news-about-sociology-phd-seats-in-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़ें खबर...","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीएचडी करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़ें खबर...
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Oct 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो
एलयू से संबद्ध कॉलेजों में शिक्षकों को सोशियोलॉजी और स्टैटिस्टिक्स की सीटें आवंटित किए जाने के विवाद पर शुक्रवार को विराम लग गया। इस संबंध में विवि ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि शिक्षक अर्ह हैं तो इन दोनों विषयों में भी पीएचडी की सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन गुरुवार को समाप्त हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सोश्योलॉजी और स्टैटिस्टिक्स में कॉलेजों को पीएचडी सीटें नहीं मिलीं।
असल में इन दोनों विभागों ने यह कहते हुए सीटें आवंटित करने से इन्कार किया कि विवि के पीएचडी ऑर्डिनेंस में स्पष्ट नहीं कि स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के अंतर्गत रेग्युलर शिक्षक पीएचडी करा सकते हैं या नहीं।
विज्ञापन
इस मामले में कुलपति प्रो. एसबी निमसे के निर्देश पर डीन आर्ट्स प्रो. बीके तिवारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। शुक्रवार को कमेटी ने निर्णय लिया कि अनुदानित कॉलेजों के रेग्युलर शिक्षक जो पीएचडी ऑर्डिनेंस के नियमों को पूरा करते हैं वह पीएचडी करा सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कॉन्ट्रेक्ट टीचर्स को निराशा
स्टूडेंट
- फोटो : demo pic
इसके लिए उन्हें 28 अक्तूबर तक विवि के संबंधित विभागाध्यक्ष के पास अपना आवेदन जमा करना होगा। इसके साथ उन्हें अपना बायोडाटा, शोध प्रकाशन की कॉपी और कॉलेज में शोध कराने से संबंधित उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देनी होगी।
बैठक में कॉलेज में कार्यरत कॉन्ट्रेक्ट के शिक्षक भी पीएचडी सीट की मांगने का मामला भी रखा गया। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि केवल उन्हीं शिक्षकों को पीएचडी कराने की अनुमति है जो विवि पीएचडी ऑर्डिनेंस- 2016 के अनुसार मानक पूरे करते हैं। इसमें कॉन्ट्रेक्ट के शिक्षकों पीएचडी कराने की व्यवस्था नहीं दी गई।
बैठक में कॉलेज में कार्यरत कॉन्ट्रेक्ट के शिक्षक भी पीएचडी सीट की मांगने का मामला भी रखा गया। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि केवल उन्हीं शिक्षकों को पीएचडी कराने की अनुमति है जो विवि पीएचडी ऑर्डिनेंस- 2016 के अनुसार मानक पूरे करते हैं। इसमें कॉन्ट्रेक्ट के शिक्षकों पीएचडी कराने की व्यवस्था नहीं दी गई।