पॉलीटेक्निक स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़ें खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्पॉट काउंसलिंग मंगलवार सवेरे नौ बजे से होगी। इन संस्थानों में सभी ग्रुपों की कुल मिलाकर 10,288 सीटें खाली हैं।
जबकि निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में भी काफी संख्या में सीटें खाली हैं। रविवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने संस्थावार खाली सीटों का पाठ्यक्रमवार ब्यौरा परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर अपलोड कर दिया है।
खाली सीटों की संख्या देखकर अभ्यर्थी दाखिले के लिए विभिन्न संस्थानों पर जा सकते हैं। परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि राजकीय संस्थानों में ग्रुप-ए की 5,097 और अन्य ग्रुपों में 1,888 सीटें अभी खाली हैं।
स्पॉट काउंसलिंग से भरी जाएंगी सीटें
इसी तरह सहायता प्राप्त संस्थानों में ग्रुप- ए की 2,005 और बाकी ग्रुपों में 1,238 सीटें खाली हैं। निजी संस्थानों में 50 हजार से अधिक सीटें अभी भी खाली हैं। ये सीटें स्पॉट काउंसलिंग से भरी जाएंगी।
स्पॉट काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थान पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी को 9 अगस्त को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच संस्थान पर पहुंचना होगा। इसके बाद उनके मूल दस्तावेज की जांच की जाएगी।
फिर मेरिट सूची के हिसाब से सीटों का आवंटन किया जाएगा। स्पॉट काउंसलिंग में केवल वे अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे, जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। दाखिले के बाद संस्थानों को इसकी सूचना ईमेल के जरिए परिषद के पास भेजनी होगी।