फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news about polytechnic institute

पॉलीटेक्निक स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, पढ़ें खबर

Tue, 09 Aug 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Aug 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
 important news about polytechnic institute
डेमो

प्रदेश के राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्पॉट काउंसलिंग मंगलवार सवेरे नौ बजे से होगी। इन संस्थानों में सभी ग्रुपों की कुल मिलाकर 10,288 सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन


जबकि निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में भी काफी संख्या में सीटें खाली हैं। रविवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने संस्थावार खाली सीटों का पाठ्यक्रमवार ब्यौरा परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन


खाली सीटों की संख्या देखकर अभ्यर्थी दाखिले के लिए विभिन्न संस्थानों पर जा सकते हैं। परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि  राजकीय संस्थानों में ग्रुप-ए की 5,097 और अन्य ग्रुपों में 1,888 सीटें अभी खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पॉट काउंसलिंग से भरी जाएंगी सीटें

 important news about polytechnic institute
डेमो

इसी तरह सहायता प्राप्त संस्थानों में ग्रुप- ए की 2,005 और बाकी ग्रुपों में 1,238 सीटें खाली हैं। निजी संस्थानों में 50 हजार से अधिक सीटें अभी भी खाली हैं। ये सीटें स्पॉट काउंसलिंग से भरी जाएंगी। 

स्पॉट काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थान पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी को 9 अगस्त को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच संस्थान पर पहुंचना होगा। इसके बाद उनके मूल दस्तावेज की जांच की जाएगी। 

फिर मेरिट सूची के हिसाब से सीटों का आवंटन किया जाएगा। स्पॉट काउंसलिंग में केवल वे अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे, जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। दाखिले के बाद संस्थानों को इसकी सूचना ईमेल के जरिए परिषद के पास भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed