फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news about neet counselling

नीट काउंसलिंग में शामिल स्टूडेंटस के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

Fri, 02 Sep 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Sep 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
important news about neet counselling
डेमो

3 सितंबर से होने वाली नेशनल इलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) काउंसलिंग में शामिल होने के लिए कुल 29,245 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


मंगलवार तक ये संख्या 28 हजार थी। बृहस्पतिवार दोपहर तक पंजीकरण आवेदन की समय बढ़ाने के बाद 1,245 अतिरिक्त अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। 

काउंसलिंग के कोऑर्डिनेटर प्रो. एके सिंह ने मेरिट सूची देर रात तक जारी होने की संभावना जताई। नीट काउंसलिंग कराने का जिम्मा शासन ने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) को सौंपा है।
विज्ञापन


सूबे के केजीएमयू सहित 14 मेडिकल कॉलेजों की 1,595 सीटों पर दाखिले के लिए तीन सितंबर से काउंसलिंग शुरू होगी। प्रो. सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन के बाद मेरिट सूची बनाने की कार्रवाई शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों का भी आवंटन

important news about neet counselling
डेमो

29,245 आवेदन की जांच के बाद 800 के लगभग में गलतियां मिली हैं। उन्हें कैंसिल किया जाएगा। बाकी को काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा।

3 सितंबर से काउंसलिंग होगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग 21 से होगी। इसके बाद भी यदि सीटें बच जाएंगी तो 29-30 सितंबर को काउंसलिंग होगी। इसके अलावा पांच हजार निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों का भी आवंटन किया जाएगा। 

कॉलेज व सीटों का व‌िवरण

केजीएमयू, लखनऊ - 210
जीएसवीएम, कानपुर - 159
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - 125
एमएलएन मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद - 124

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ- 124
एमएलबी मेडिकल कॉलेज, झांसी - 82
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर- 82

उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई - 128
राजकीय मेडिकल कॉलेज, कन्नौज-  85
राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन- 85
राजकीय मेडिकल कॉलेज, आजमगढ़- 85

राजकीय मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर- 85
राजकीय मेडिकल कॉलेज, बांदा- 85
केजीएमयू बीडीएस, लखनऊ- 51
राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरन नगर- 85

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed