फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IIM lucknow mainfest supremach

आईआईएम में मेनफेस्ट-वर्चस्व 2020-21 की शुरुआत, लीडर्स एक्सप्रेस में वक्ताओं ने साझा किए अनुभव

Sun, 28 Feb 2021 02:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
IIM lucknow mainfest supremach
आईआईएम लखनऊ के मेनफेस्ट में छात्रों को ऑनलाइन संबोधित करते इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर

इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने कहा है कि हमें खुद को इस कसौटी पर कसना चाहिए कि हम कितना बेहतर दे सकते हैं। वह आईआईएम लखनऊ के दो दिवसीय मेनफेस्ट वर्चस्व के उद्घाटन सत्र में भावी मैनेजरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कोरोना काल की चुनौतियों में बिजनेस की कठिनाइयों से भी अवगत कराया। ऑनलाइन कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक प्रो. अर्चना शुक्ला ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में आगे बढ़ने के लिए अपने अंदर लचीलापन लाएं। "क्रांति से प्रेरणा" विषयक थीम पर आयोजित कार्यक्रम में लीडर्स एक्सप्रेस में केंद्र के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. केवी सुब्रमण्यन ने विभिन्न आर्थिक संरचनाओं को समझाते हुए कहा कि किस तरह चुनौतिपूर्ण समय में देश की आर्थिक व्यवस्था का पुनरुत्थान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र एक कला है, कम संसाधनों से ज्यादा मुनाफा लाभ लेने का और एक अच्छी नीति निर्धारण वह है जिसे कम लागत में लागू कर ज्यादा लाभ लिया जा सके।

विज्ञापन


पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एचसीएल टेक्नोलॉजी विनीत नायर ने बताया कि अपने साथियों के साथ विनम्रता और ईमानदारी रखना क्यों जरूरी है और कैसे यह व्यक्तित्व सभी के लिए सफलता का आधार बनता है। भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव ने बताया कि जीवन में सबसे अधिक पुरस्कृत होने वाली घटनाएं कैसे होती हैं और कैसे वे हमें अपने प्रयासों में निरंतर और सुसंगत होना सिखाती हैं। उन्होंने जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मानसिक शक्ति के महत्व पर भी जोर दिया। उद्घाटन अवसर पर पीजीपी के अध्यक्ष प्रो. अजय गर्ग, छात्र मामलों के अध्यक्ष प्रो. राजेश ऐथल और डीन प्रो. अरुणाभ मुखोपाध्याय उपस्थित थे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हुआ धमाल
लखनऊ। लीडर्स एक्सप्रेस के बाद प्रबंधन से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों को आईआईएम लखनऊ के मॉडल संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से अपने महत्वपूर्ण सोच कौशल को दिखाने का अवसर मिला, जिसमें 150 से अधिक छात्रों ने भागीदारी की। इसकी चर्चा का विषय कोविड-19 महामारी का शमन और कृषि बाजारों में बिचौलियों का उन्मूलन था। इसके बाद गीत, संगीत, रंगमंच, फैशन शो और नृत्य का रंग जमा। प्रतिभागियों ने लाइव परफॉर्मेंस दी और जूरी ने उन्हें जज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएम लखनऊ का शनिवार को ऑनलाइन मेनफेस्ट वर्चस्व की शुरुआत हुई।

आईआईएम लखनऊ का शनिवार को ऑनलाइन मेनफेस्ट वर्चस्व की शुरुआत हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed