{"_id":"58de23314f1c1b0b0563e867","slug":"handicap-students-will-get-special-relaxation-in-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के दौरान दिव्यांग स्टूडेंट्स को मिलेगी ये बड़ी राहत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
परीक्षा के दौरान दिव्यांग स्टूडेंट्स को मिलेगी ये बड़ी राहत
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Apr 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन मई सेमेस्टर की परीक्षाओं से निशक्त विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देगा। विश्वविद्यालय प्रशासन इन विद्यार्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट यानी कुल एक घंटे प्रति पेपर अतिरिक्त देगा। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा में काफी सहूलियत होगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से निशक्त विद्यार्थियों को पढ़ाई और परीक्षा में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन यह कदम उठा रहा है।
परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय ने बताया कि हम अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप, कानपुर के सहयोग से निशक्त विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे।हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन दृष्टिबाधित छात्रों को ब्रेल लिपि का पेपर अभी नहीं उपलब्ध करा पा रहा है।

ब्रेल लिपि में पेपर और राइटर भी
डेमो
- फोटो : demo pic
परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि बीटेक-एमटेक जैसे तकनीकी विषयों में ब्रेल लिपि का पेपर बनवाना आसान नहीं होगा। वहीं इस बार से ऑनलाइन पेपर भेजने की व्यवस्था शुरू हो रही है। ऐसे में अभी ब्रेल लिपि में पेपर देना संभव नहीं होगा।
वहीं एकेटीयू की तरह ही डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय भी निशक्त छात्रों को परीक्षा में एक घंटे अतिरिक्त देगा। साथ ही दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि का पेपर देगा।
आंशिक दृष्टिबाधित को बड़े फॉन्ट साइज वाला पेपर भी दिया जाएगा। कुलपति प्रो. निशीथ राय ने बताया कि विद्यार्थियों को जरूरत के अनुसार राइटर भी दिया जाएगा। राइटर खुद स्टूडेंट लाएगा। राइटर को 200 रुपये प्रति पेपर विश्वविद्यालय देगा।