फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   half yearly exams started in up board schools

यूपी बोर्ड: स्कूलों में छमाही परीक्षाएं शुरू, 90 फीसदी पहुंची उपस्थिति

Fri, 04 Dec 2020 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अभिषेक सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
half yearly exams started in up board schools
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड के स्कूलों में छमाही परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। परीक्षाओं के दौरान छात्रों की उपस्थिति 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जिन सरकारी विद्यालयों में 20 प्रतिशत तक छात्र आते थे वहां अब परीक्षा के दौरान 90 प्रतिशत तक आ रहे हैं।
विज्ञापन


दीपावली अवकाश के बाद यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए छमाही परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ज्यादातर विद्यालयों में परीक्षाएं ऑफलाइन कराई जा रही है। परीक्षा के दौरान 90 प्रतिशत तक छात्र आ रहे हैं। 
विज्ञापन


जीजीआईसी सरोसा भरोसा की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. वंदना तिवारी ने बताया कि शुरुआती दौर में छात्राओं की उपस्थित 15 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 30 से 35 प्रतिशत हो गई है। अब जब छमाही परीक्षाएं शुरू हुई तो यह आंकड़ा 90 प्रतिशत पर पहुंच गया। सभी  छात्राएं अभिभावकों की सहमति पर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामारी काल में भी छात्र पढ़ाई और परीक्षा को लेकर गंभीर

एक सकारात्मक संदेश जा रहा है कि महामारी काल में भी छात्र व अभिभावक पढ़ाई और परीक्षा को लेकर गंभीर हैं। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र ने बताया कि गुरुवार को छमाही परीक्षा का पहला दिन था।

कुल 1177 में से 958 छात्र उपस्थित रहे। अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साहेब लाल मिश्रा ने बताया कि उनके यहां ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसलिए छात्र ऑनलाइन में ज्यादा बैठ रहे हैं।

प्रश्न पेपर मोबाइल पर भेजा जाता है और निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए कहा जाता है। बाद में छात्रों के अभिभावक स्कूल आकर उत्तर पुस्तिका जमा कर जाते हैं। तीन अलग-अलग समय पर परीक्षाएं कराई जा रही है।

70 प्रतिशत से ज्यादा पाठ्यक्रम पूरा

स्कूलों के अनुसार बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों के विभिन्न विषयों के 70 प्रतिशत से ज्यादा पाठ्यक्रम पूरा करा लिया गया है। बोर्ड ने तीस प्रतिशत तक पाठ्यक्रम में कटौती की है, जिससे पाठ्यक्रम जल्दी पूरा करने में मदद मिली है।

अब विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान जैसे विषयों के पाठ्यक्रम को पूरा कराने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. वंदना तिवारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान टीवी पर जो वीडियो लेक्चर प्रसारित करने का कार्यक्रम शुरू हुआ उससे छात्रों को काफी मदद मिल रही है।

प्रधानाचार्य धुरेन्द्र ने बताया कि उनके यहां अधिकतर विषयों के 80 प्रतिशत तक पाठ्यक्रम को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि समय से पूरा पाठ्यक्रम खत्म कर रिवीजन करने का समय मिलेगा, जिसमें छात्र जमकर अभ्यास कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में कटौती की वजह से जल्दी पूरा करने में सहायता मिल रही है। साहेब लाल मिश्रा ने बताया कि 60 प्रतिशत से ज्यादा पाठ्यक्रम पूरा कर लिया गया है। गणित व प्रैक्टिकल वाले विषयों के ही पाठ्यक्रम बचे हैं।

पहले ही दे दिया था पाठ्यक्रम में कटौती का प्रस्ताव

यूपी बोर्ड ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत तक की कटौती की है। यह कटौती जुलाई के महीने में ही कर दी थी। अभी 15 से 20 तक की कटौती और की जा सकती है। शिक्षकों के अनुसार इसका प्रस्ताव पहले ही तैयार कर लिया गया था।

वरिष्ठ प्रवक्ता वह पाठ्यक्रम समिति की सदस्य डॉ. वंदना तिवारी ने बताया कि बोर्ड ने उस दौरान ही 50 प्रतिशत तक पाठ्यक्रम में कटौती का प्रस्ताव हम शिक्षकों से लिया था। बाद में 30 प्रतिशत तक की कटौती की गई। यदि वे 15 से 20 प्रतिशत तक करेंगे तो उसी प्रस्ताव के अनुसार ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed