लखनऊ यूनिवर्सिटीः नवंबर से शुरू होंगी स्नातक व परास्नातक पहले सेमेस्टर की कक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक/ परास्नातक पहले सेमेस्टर की कक्षाएं नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी या ऑफलाइन, यह निर्णय विभागाध्यक्ष को करना होगा। वो इसके लिए फ्लिप क्लास रूम मॉडल (क्लास ऑनलाइन, डाउट क्लियर ऑफलाइन) का भी प्रयोग कर सकते हैं।
यह सहमति लविवि के सभी विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष की गुरुवार को हुई बैठक में बनी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में अर्थशास्त्र विभाग के कौटिल्य हॉल में इस पर चर्चा हुई। क्लासेज की समय सारिणी अगले सप्ताह तक स्लेट पर अपलोड कर दी जाएगी। बैठक में तय हुआ कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं समय से आयोजित की जाएंगी।
सरकार के निर्देशों के अनुसार आवश्यक निर्णय लेने को दिसंबर तक डीन की एक समिति का गठन किया जाएगा। कुलपति प्रो. राय ने बताया कि विवि में शिक्षण पदों को भरने के लिए विज्ञापित 180 पदों के लिए, संस्थान को 5000 से अधिक आवेदन मिले हैं। इस पर आगे की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में डीन एकेडमिक्स प्रो. अरविंद मोहन, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना और रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
परास्नातक में 15 अंक शैक्षणिक भागीदारी के मिलेंगे
उसी के अनुसार 30 नवंबर तक अंक जमा करें। 31 दिसंबर तक अकादमिक भागीदारी के लिए आवंटित अंक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। यूजी में कुल 20 अंकों में से 10 अंक प्रेजेंटेशन के लिए और 10 अंक अकादमिक भागीदारी के लिए आवंटित किए जाते हैं। संबंधित हेड को 30 नवंबर तक आवंटित अंक जमा करने हैं।
पुनर्वास व भाषा विवि में पीजी-पीएचडी के छात्र आएंगे
बीबीएयू में अभी कुछ तय नहीं
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विवि में अभी छात्रों को बुलाने या विवि खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं है। विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों से बात नहीं हो पाई।