फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   graduate and pg course seats will be increase in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में कई विषयों में बढ़ाई जाएंगी सीटें

Sat, 18 Mar 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Mar 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
graduate and pg course seats will be increase in lucknow university
डेमो - फोटो : demo pic

लखनऊ विश्वविद्यालय के एमकॉम में सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम में 60 के बजाय अब 80 सीटों का सेक्शन होगा। अगले शैक्षिक सत्र से एमकॉम के साथ ही कई स्नातक और परास्नातक कोर्सेज की सीट में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

विज्ञापन


लखनऊ विवि में शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। बैठक में शिक्षा, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के डीन शामिल थे। शनिवार को होने वाली बैठक में कला और विधि संकाय के डीन की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


बैठक में इन संकायों में चलने वाली कोर्स की सीट बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।लखनऊ विश्वविद्यालय में हर साल कई कोर्स में सीट खाली बचती हैं। दूसरी तरफ बहुत से कोर्स में दाखिले की मारामारी मचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए विवि ने अपनी विशेषता पर फोकस करते हुए इन कोर्सेज की सीटें बढ़ाने का फैसला किया है। शुक्रवार और शनिवार को होने वाली डीन की बैठक के बाद रविवार को इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

एमबीए के पॉपुलर कोर्स में सीट दोगुनी

graduate and pg course seats will be increase in lucknow university
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic

शुक्रवार को हुई बैठक में कॉमर्स के साथ ही साइंस के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजी, फॉर्मास्युटिकल, इंवार्यमेंटल साइंस जैसे विभाग में चलने वाले कई सीटों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने पर सहमति बनी।

सीटें कितनी बढ़ाई जाएं इस पर अभी विचार चल रहा है। कुलपति ने संबंधित डीन को रविवार तक अंतिम सीट देने को कहा है। विवि ने एमबीए के पॉपुलर कोर्स में सीट दोगुनी करने का फैसला किया जा चुका है।

मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) के एमबीए मार्केटिंग, एमबीए फाइनेंस, एमबीए एचआर की सीट दोगुनी और एमबीए इन मैनेजमेंट साइंसेज, एमबीए कॉर्पोरेट मैनेजमेंट और रिटेल मैनेजमेंट की सीट आधी करने पर मुहर लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed