{"_id":"57e375904f1c1b0502a83f7a","slug":"government-teachers-will-get-promotion-in-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पूरी हुई मांग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पूरी हुई मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि परिषदीय विद्यालयों में तीन वर्ष सेवा पूरी करने वाले सहायक अध्यापकों को पदोन्नति के लिए अर्ह माना जाए।
विज्ञापन
परिषद के सचिव संजय सिन्हा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले में उच्च पद रिक्त होने की स्थिति में बीएसए सहायक अध्यापकों कों पदोन्नति दे सकते हैं।
विज्ञापन
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने अपने आदेश में कहा है कि सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के बाद जिले में पद खाली हो जाएंगे, इससे नए अध्यापकों की भर्ती हो सकेगी।
विज्ञापन
सचिव की ओर से पूर्व में भी समय-समय पर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस प्रकार का पत्र जारी किया जा चुका है कि वह पांच वर्ष नहीं बल्कि जिले में तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सहायक अध्यापकों को पदोन्नति के लिए अर्ह समझें।
सचिव की ओर से इस प्रकार का आदेश बीटीसी-2013 के अभ्यर्थियों की ओर से सहायक अध्यापकों को पदोन्नति देने की बार-बार मांग किए जाने के बाद दिया गया है।
पदोन्नति के लिए नया आदेश जारी होने के बाद अब जिले में सहायक अध्यापकों को प्रमोशन दिया जा सकेगा। इससे नए पद खाली होंगे, इन पदों पर नए बीटीसी प्रशिक्षुओं की भर्ती हो सकेगी।