फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for b. tech and mba students

खुशखबरी: अब हिंदी में भी कर सकेंगे बीटेक, एमबीए की पढ़ाई

Mon, 27 Mar 2017 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Mar 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
good news for b. tech and mba students
डेमो
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेजों के छात्र अब हिंदी माध्यम से भी पढ़ाई कर सकेंगेे। एकेटीयू सभी कोर्स की पाठ्यसामग्री हिंदी भाषा में तैयार कर रहा है। इससे छात्रों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आसानी होगी।
विज्ञापन


जिले में एकेटीयू से संबद्ध 120 इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेज हैं। इसमें इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब 30 हजार बीटेक की सीटें हैं। पचास हजार सीटें प्रबंधन व अन्य कोर्स की हैं। अंग्रेजी भाषा में पाठ्यसामग्री होने से तमाम छात्रों को समस्या आती है।
विज्ञापन


एकेटीयू प्रशासन के मुताबिक, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में कोर्स उपलब्ध होने से छात्र और बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। इससे कॉलेजों के परीक्षा परिणाम में भी सुधार होगा। अगले वर्ष तक हिंदी भाषा में भी पाठ्यसामग्री तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एक पोर्टल भी तैयार कर रहा है। इस पोर्टल को तैयार करने के लिए आईआईटी के प्रोफेसरों की मदद ली जा रही है। इंजीनियरिंग के कोर्स को बेहतर ढंग से हिंदी भाषा में किया गया अनुवाद उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed