एकेटीयू में बनी अत्याधुनिक सुविधाओं वाली लैब, मिलेंगी ये सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (कैश) में गूगल डेवलपर्स कोड लैब चालू हो गई है। इस लैब में स्टैनफोर्ड व कैंब्रिज जैसे विश्वविद्यालयों में मिलने वाली सुविधाएं जैसे स्मार्ट क्लास रूम, कॉफी टेबल आदि मौजूद हैं।
गूगल के सहयोग से 1200 वर्ग फीट में बनी इस लैब में ग्लास के आधा दर्जन से अधिक ब्लैक बोर्ड लगे हैं। यहां प्रोजेक्टर व अन्य आधुनिक माध्यमों से पढ़ाई की सुविधा है। क्लास के दौरान टीचर किसी भी ब्लैक बोर्ड पर साफ्टवेयर डिजाइनिंग व कोडिंग से संबंधित जानकारी दे सकेंगे।
इस लैब में कुल 40 कंप्यूटर टर्मिनल हैं, जिससे 80 मॉनिटर जोड़े गए हैं। यहां मौजूद घूमने वाली कुर्सी और टेबल के जरिये लैब को आसानी से क्लास रूम में बदला जा सकता है। लैब के एक किनारे में कॉफी टेबल व सोफे भी लगे हैं। यहां शिक्षक व विद्यार्थी विचार-विमर्श कर सकेंगे।
कैश के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने बताया कि इस तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त उत्तर भारत की पहली लैब है। जहां विशेषज्ञ एप डवलपिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग आदि की बारीक जानकारी शिक्षक व विद्यार्थियों को देंगे। साथ ही बताया कि लैब में प्रवेश के लिए अंगुठे के निशान या खास चिप लगे कार्ड से होगी। इससे लैब के भीतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में आसानी रहेगी।