फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl students win 66 medals Convocation Day of Lucknow University.

लखनऊ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: 66 पदकों के साथ छात्राओं ने फिर मारी बाजी

Wed, 18 Sep 2019 01:00 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Girl students win 66 medals Convocation Day of Lucknow University.
- फोटो : demo pic

लखनऊ विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले पदक विजेताओं की प्रस्तावित सूची वेबसाइट पर जारी कर दी। विवि ने इस सूची पर 19 सितंबर तक आपत्ति मांगी है। कोई आपत्ति न होने पर इन्हीं विद्यार्थियों को विजेता मानकर अंतिम सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन


प्रस्तावित सूची में छात्राओं का दबदबा है। विवि प्रशासन ने बुधवार को 190 पदकों की सूची जारी की है। इसमें से 66 पदक छात्राओं और 26 छात्रों ने जीते हैं। चांसलर्स, चक्रवर्ती और कुलपति पदक समेत सात पदक विजेताओं का अभी चयन नहीं हुआ है, जबकि भाषा विज्ञान में इस साल कोई विद्यार्थी न होने की वजह से पदक भी नहीं दिया जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 14 अक्तूबर को होना है।
विज्ञापन


विवि ने कुल मिलाकर 198 पदकों के नाम जारी किए हैं। एक पदक के लिए कोई अभ्यर्थी न होने की वजह से समारोह में 197 पदक ही दिए जाएंगे। चांसलर्स, चक्रवर्ती और कुलपति पदक के लिए साक्षात्कार शुक्रवार को होने हैं। इसके साथ ही विवि में विभिन्न विभागों में बेस्ट थीसिस और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जैसे पदक के विजेताओं का चयन होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि में इस साल सबसे ज्यादा पदक गणित विभाग की छात्रा सामिया इकराम के नाम हैं। उन्होंने 14 पदक पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा एलएलबी की विभंतिका और एमए एआईएच के रिषभ त्रिपाठी ने 8-8 पदक , एमएससी फिजिक्स की अंशिका मिश्रा ने 7 पदक जीते हैं।

इसके अलावा सोशल वर्क विभाग की तंजिला सिद्दीकी और बीए की सलिहा खातून ने 6-6 पदक अपने नाम किए हैं। इसके अलावा शयर्ति प्रकाश के नाम 5 तथा अर्शिया परवीन, ज्योति वर्मा, विकास कुमार, श्रेयांस रस्तोगी, मुकेश कुमार, निमिशा सिंह को 4-4 तथा विवेक कुमार चौधरी, स्वाति सिंह, मोनिका सक्सेना, रूचि गौड़ और हरगुण साहनी को 3-3 पदक के लिए चुना गया है।

चांसलर्स, वाइस चांसलर व चक्रवर्ती पदक के साक्षात्कार कल

लखनऊ विवि में चांसलर्स, वाइस चांसलर और डॉ. चक्रवर्ती पदक के लिए साक्षात्कार शुक्रवार को सुबह 10 बजे से होंगे। चांसलर्स गोल्ड मेडल लविवि के स्नातक और परास्नातक स्तर के सर्वश्रेष्ठ बहुमुखी प्रतिभा वाले स्टूडेंट को दिया जाता है। डॉ. चक्रवर्ती मेडल सामाजिक कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को दिया जाता है। कुलपति स्वर्ण पदक सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट को दिया जाता है। इन सबका चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।

19 तक दर्ज कराएं आपत्ति
लविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. ध्रुवसेन सिंह का कहना है कि पदक विजेताओं की अनंतिम सूची प्रकाशित की गई है। इस सूची पर जिन विद्यार्थियों को आपत्ति हो वे लिखित में अपनी शिकायत 19 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed