फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free wifi in lucknow university

LU में अगले महीने से मुफ्त wi-fi, प्रतिदिन इतना मिलेगा डाटा

Wed, 21 Feb 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 21 Feb 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
free wifi in lucknow university
- फोटो : demo
लखनऊ विश्वविद्यालय के दोनों कैंपस के विद्यार्थियों को अगले महीने से मुफ्त वाई-फाई सुविधा मिलने लगेगी। विवि प्रशासन ने इसके लिए मंगलवार को रिलायंस जियो के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस करार के तहत रिलायंस जियो दोनों कैंपस में वाई-फाई सुविधा शुरू करेगा। इसके लिए विवि सिर्फ जमीन देगा। इंफ्रास्ट्रक्चर और रखरखाव का खर्च रिलायंज जियो वहन करेगा। सुविधा शुरू होने के बाद विवि के शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मचारी प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन



लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि इसका काम तुरंत शुरू हो जाएगा। वाई-फाई सुविधा काफी समय से कैंपस में प्रस्तावित थी। लेकिन वित्त की व्यवस्था न हो पाने की वजह से इसका काम अटका हुआ था। सरकार के सहयोग के बाद यह संभव हो पा रहा है। विवि के दोनों कैंपस के करीब 20 हजार विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


कई साल से हो रहा था वाई-फाई करने का दावा
लविवि प्रशासन पिछले कई साल से कैंपस को वाई-फाई से लैस करने का दावा कर रहा है। पूर्व कुलपति प्रो. एसएस बरार के समय से शुरू हुआ यह शिगूफा कई कुलपतियों के कार्यकाल में छाया रहा। वर्ष 2013 में कुलपति का कार्यभार संभालने वाले प्रो. एसबी निमसे ने कार्यकाल के दौरान कैंपस को वाई-फाई करने को अपनी प्राथमिकता बताया था। उच्चतर शिक्षा अभियान से विवि को इसके लिए अनुदान भी मिला, लेकिन पर्याप्त रकम न होने की वजह से यह पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैक ग्रेडिंग में बढ़ेगी उम्मीद

free wifi in lucknow university
एलयू को पिछली बार हुए नैक निरीक्षण में बी ग्रेड मिला था। इसकी एक बड़ी वजह इंटरनेट कनेक्टिविटी और वाई-फाई सुविधा न मिलना भी था। विवि अगले साल नैक का निरीक्षण कराएगा। इस साल विवि ने अपने यहां सेमेस्टर प्रणाली लागू करने की बात कही है। बी ग्रेड मिलने की यह भी एक बड़ी वजह थी।

ये अच्छी खबर
प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने कहा कि लविवि के लिए यह अच्छी खबर है। अभी तक छात्र खुद का इंटरनेट चलाते थे। अब उन्हें विवि परिसर में मुफ्त वाई-फाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए विवि ने मंगलवार को रिलायंस जियो से करार किया है। विवि को इसके लिए कोई भुगतान नहीं करना है। पूरा खर्च कंपनी ही वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed