फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free wifi facility will be start in polytechnic and engineering colleges lucknow

पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग होंगे आधुनिक, मिलेगा फ्री वाई-फाई

Sat, 08 Apr 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Apr 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
free wifi facility will be start in polytechnic and engineering colleges lucknow
डेमो

सूबे के सभी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों व पॉलीटेक्निक संस्थाओं में युवाओं को फ्री-फाई की सुविधा मिलेगी। सभी जगह ई-लाइब्रेरी विकसित की जाएगी। सूबे में इंजीनियरिंग व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया पारदर्शी की जाएगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही रिक्त चल रहे पदों को तीन महीने में भरा जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को सूबे के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी ने दी।
उन्होंने विभाग की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से कहा कि प्राविधिक शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए रोजगार मेले के आयोजन किए जाएंगे। इंजीनियरिंग कॉलेजों व पॉलीटेक्निक संस्थाओं में रिसर्च व डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


सभी इंजीनियरिंग कॉलेज मानकों के आधार पर ही चलेंगे। अच्छी फैकल्टी की कमी को देखते हुए मंत्री ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में वर्चुअल क्लासेज भी चलाने पर जोर दिया। मंत्री ने बताया कि सूबे में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब 500 पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी कॉलेजों में कराया जाएगा योग

free wifi facility will be start in polytechnic and engineering colleges lucknow
डेमो
इन्हें जल्द से जल्द भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 126 राजकीय पॉलीटेक्निक में से 40 किराए के भवनों में चल रहे हैं। इनमें से 10 पॉलीटेक्निक संस्थाओं के भवन तैयार हो गए हैं। इन्हें वर्तमान सत्र में ही अपने भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। सभी संस्थाओं में युवाओं के रहने के लिए छात्रावास उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

वहीं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी ने कहा कि सभी इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक संस्थाओं में योग कराया जाएगा। हालांकि यह योग सबके लिए अनिवार्य नहीं होगा। जिसकी इच्छा होगी वह इसे करेगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि शरीर को यदि निरोगी रखना है तो योग जरूर करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि प्राइवेट इंजीनियरिंग व प्रबंधन कॉलेजों के खिलाफ अधिक फीस वसूली की शिकायत आती है।

इसे दूर किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही प्राइवेट कॉलेजों के संचालकों के साथ मीटिंग की जाएगी। इसमें दाखिले की पारदर्शी व्यवस्था बनाने व तय फीस से अधिक न लेने के निर्देश दिए जाएंगे। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के भी निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed