फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free wi-fi to intermediate students of uttar pradesh

माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिलेगा मुफ्त वाई-फाई: डॉ दिनेश शर्मा

Thu, 01 Feb 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Feb 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
free wi-fi to intermediate students of uttar pradesh
Demo Pic

माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। परिसर में इंटरनेट युक्त सुविधा से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा हासिल करने में आसानी होगी।

विज्ञापन


साथ ही वित्तपोषित और स्ववित्तपोषित विद्यालयों को एक समान सुविधाएं दिलाने का भी प्रयास होगा। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने नगर निगम सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के सम्मेलन में यह घोषणा की।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने शिक्षकों की भर्ती नहीं की। हमारी सरकार इसके लिए प्रयासरत है। माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर जल्द ही भर्ती शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि नकल विहीन बोर्ड परीक्षा कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। गुणवत्ता परक शिक्षा, तनावमुक्त छात्र, सुखी मन शिक्षक ही हमारा नारा है।


संगठन से वार्ता करने से पहले ही हमने उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दे दिया था। प्रधानाध्यापकों की वेतन विसंगतियां दूर की जाएंगी।

सरकार ने निर्णय लिया है कि जो भी शिक्षक सेवानिवृत्त होगा उन्हें उसी दिन जीपीएफ, पेंशन समेत अन्य देय का भुगतान कर दिया जाएगा। कोई शिक्षक इस लाभ से वंचित रह जाता है तो संबंधित अधिकारी को दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed