फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   form rejected in uptet examination

टीईटी में शामिल नहीं हो सकेंगे 32589 अभ्यर्थी, इन वजहों से निरस्त हुए फॉर्म

Tue, 03 Oct 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 03 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
form rejected in uptet examination
यूपीटीईटी

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में 32589 अभ्यर्थी शामिल नहीं हो सकेंगे। प्राथमिक स्तर पर 14885 एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर 17704 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।

विज्ञापन


टीईटी के लिए 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें से प्राथमिक स्तर के लिए 14791 अभ्यर्थियों को इसलिए परीक्षा से बाहर कर दिया है क्योंकि उन्होंने एक से अधिक आवेदन किए।
विज्ञापन


जबकि चार वर्षीय शिक्षाशास्त्र में स्नातक अर्हताधारी सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट में 50 प्रतिशत से कम तथा आरक्षित श्रेणी अभ्यर्थियों के 45 प्रतिशत से कम अंक होने पर 94 के आवेदन निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर 9580 अभ्यर्थियों ने एक से अधिक आवेदन भरे, जिन्हें निरस्त कर दिया गया। इसके साथ बीएड (विशेष शिक्षा) अर्हताधारी सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों के स्नातक अथवा परास्नातक में 50 प्रतिशत से कम और आरक्षित श्रेणी में 45 प्रतिशत से कम अंक होने पर 5343 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए।

बीएड (शिक्षाशास्त्र में स्नातक) अर्हताधारी सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों के स्नातक अथवा परास्नातक में 45 प्रतिशत से कम व आरक्षित श्रेणी में 40 प्रतिशत से कम अंक होने पर 2678 आवेदन निरस्त हुए।


इसी तरह चार वर्षीय शिक्षाशास्त्र में स्नातक अर्हताधारी सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट में 50 प्रतिशत से कम व आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के 45 प्रतिशत से कम होने पर 16, बीएएड (चार वर्षीय पाठ्यक्रम) अर्हताधारी सामान्य वर्ग के 53, बीएससीएड (चार वर्षीय शिक्षाशास्त्र में स्नातक) अर्हताधारी सामान्य वर्ग अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट में 50 प्रतिशत से कम तथा आरक्षित श्रेणी में 45 प्रतिशत से कम अंक होने पर 32, विशिष्ट बीटीसी अर्हताधारी दो अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed