फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Final determination of board examination centers only after magistrate report

मजिस्ट्रेट रिपोर्ट के बाद ही होगा बोर्ड परीक्षा केंद्रों का अंतिम निर्धारण

Sat, 16 Nov 2019 04:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Nov 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Final determination of board examination centers only after magistrate report

राजधानी में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का अंतिम निर्धारण मजिस्ट्रेट स्तर से होने वाली हर परीक्षा केंद्र की स्थलीय जांच रिपोर्ट के बाद होगा। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षण के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावित सूची में दर्ज परीक्षा केंद्रों की स्थलीय जांच का निर्देश सभी एसडीएम व एसीएम को दिया है।

विज्ञापन


सभी मजिस्ट्रेट अपने कार्यक्षेत्र में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध तमाम संसाधनों और नकल रोकने के इंतजामों की जांच कर अपनी सत्यापन रिपोर्ट देंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष तौर पर पहली बार परीक्षा केंद्र बनने वाले विद्यालयों व पूर्व की परीक्षा के दौरान गड़बड़ी में चिह्नित विद्यालयों के स्थलीय सत्यापन में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश सभी मजिस्ट्रेटों को दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकतम तीन दिन में मिलने वाली परीक्षा केंद्रों की स्थलीय सत्यापन रिपोर्ट के बाद प्रशासन अंतिम तौर से परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों की सूची डीआईओएस के माध्यम से यूपी बोर्ड को भेजेगा। इस दौरान जिन विद्यालयों में पूर्व आयोजित परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल अथवा परीक्षा के दौरान अन्य गंभीर गड़बड़ी की शिकायत रही होगी, उन्हें परीक्षा केंद्र बनाने की संस्तुति कदापि नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed