फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fee hiked in lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटीः दो गुना से ज्यादा बढ़ी इन पाठ्यक्रमों की फीस

Sat, 09 Jun 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jun 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
fee hiked in lucknow university
- फोटो : डेमो
लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2018-19 से पढ़ाई करना दो गुने से ज्यादा तक महंगा हो गया है। वित्त समिति की बैठक के दो महीने बाद शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक फीस जारी कर दी। नई फीस में सबसे ज्यादा महंगाई की मार बीकॉम के सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों पर पड़ी है।
विज्ञापन


बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स दोनों पाठ्यक्रमों की फीस दो गुना से ज्यादा बढ़ाई गई है। दोनों की फीस में 128.64 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं शिल्पकला महाविद्यालय के अंतर्गत चलने वाले सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की फीस में 138.79 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


लविवि प्रशासन ने सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों की फीस में पिछले छह साल से बढ़ोतरी न होने की बात कहते हुए हर साल पांच फीसदी की दर से 30 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हस्तक्षेप के बाद वित्तविहीन पाठ्यक्रमों की फीस 15 फीसदी बढ़ाने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनरोलमेंट फीस में नहीं की बढ़ोतरी

fee hiked in lucknow university
डेमो
इस साल से सेमेस्टर प्रणाली लागू होने की वजह से साल में अब दो बार परीक्षा होनी है। इसको देखते हुए लविवि ने परीक्षा फीस में 60 फीसदी इजाफे की बात कही थी। दो महीने की गुणा-भाग के बाद विवि ने शुक्रवार को स्नातक फीस का नया स्ट्रक्चर जारी कर दिया।

पिछले साल से तुलना करने पर दो गुने से ज्यादा तक का अंतर आ रहा है। शास्त्री और फिजिकल एजूकेशन विषय की फीस नहीं बढ़ाई गई है। इनरोलमेंट फीस में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की है। वहीं विवि में बीएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस 74 फीसदी तक महंगी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed