फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Exchange of facilities between colleges

एक-दूसरे की सुविधाएं साझा करेंगे एकेटीयू और उससे जुड़े कॉलेज, शोध को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 30 Jan 2021 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Exchange of facilities between colleges
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

एकेटीयू ने खुद के और संबद्ध 755 कॉलेजों की अच्छी लैब व अन्य सुविधाओं को आपस में साझा करने का निर्णय लिया है। इससे शोध को बढ़ावा मिलेगा और संसाधनों का भी बेहतर प्रयोग होगा। एकेटीयू से जुड़े कई कॉलेजों व घटक संस्थानों के पास अत्याधुनिक लैब व अन्य सुविधाएं हैं, लेकिन अभी तक उनका प्रयोग सिर्फ वहां के ही स्टूडेंट्स व शिक्षक कर पा रहे हैं, जबकि इसका और बेहतर प्रयोग हो सकता है। जैसे एकेटीयू के ही सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (कैस) में स्मार्ट सिटी लैब, सिम्युलेटर लैब, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब जैसी काफी अत्याधुनिक लैब हैं। इनका प्रयोग अत्याधुनिक शोध के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन


इसी क्रम में प्रति कुलपति प्रो. विनीत कंसल ने सभी संबद्ध संस्थानों को पत्र भेजकर उनकी अच्छी लैब आदि चीजों की जानकारी 30 जनवरी तक मांगी है। प्रो. कंसल ने कहा है कि नई शिक्षा नीति में शोध पर काफी फोकस किया गया है। हमारे कई कॉलेजों के पास शोध की अच्छी सुविधा, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेजो से प्राप्त सूचना को हम अपनी वेबसाइट पर साझा करेंगे। फिर अपनी जरूरत के अनुसार पीजी, पीएचडी स्टूडेंट्स व शिक्षक संबंधित संस्थान में संपर्क कर इसका प्रयोग कर सकेंगे। इस तरह हम इन संसाधनों का बेहतर प्रयोग करेंगे और मिलकर आपस में भी काम करने की तकनीकी विकसित करेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी
लखनऊ। एकेटीयू ने 16 फरवरी से प्रस्तावित 5वें, 7वें व 9वें सेमेस्टर की परीक्षाओं का संशोधित व अंतिम परीक्षा कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि यूजी-पीजी की रेगुलर व कैरी ओवर परीक्षा दो चरणों में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed