{"_id":"606388848ebc3e8c911c8513","slug":"examinor-will-be-responsible-for-sitting-plan-lucknow-news-lko5719198155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: परीक्षा में सिटिंग प्लान बिगड़ा तो कक्ष निरीक्षक होंगे जिम्मेदार, सचल दस्ता करेगा व्यवस्थाओं का निरीक्षण","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लविवि: परीक्षा में सिटिंग प्लान बिगड़ा तो कक्ष निरीक्षक होंगे जिम्मेदार, सचल दस्ता करेगा व्यवस्थाओं का निरीक्षण
Wed, 31 Mar 2021 12:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर परीक्षा में सिटिंग प्लान को कड़ाई से लागू कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षकों की होगी। छात्रों को रोल नंबर के अनुसार ही ओएमआर शीट और बुकलेट दी जाएगी। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आगे-पीछे बैठे छात्रों को एक ही सीरीज वाली बुकलेट न मिले, यह कक्ष निरीक्षक को ही सुनिश्चित करना होगा। गड़बड़ी मिलने पर कक्ष निरीक्षक ही जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन
लविवि और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा छह अप्रैल से आयोजित होगी। यह परीक्षा गत दिसंबर माह में होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से अप्रैल में कराई जा रही है। पूर्व की परीक्षाओं की बात करें तो यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अव्यवस्थाएं और गड़बड़ियां देखने को मिलीं थीं। सिटिंग प्लान की धज्जियां उड़ाईं गई थीं और एक ही सीरीज की बुकलेट एक ही कक्षा में बैठे छात्रों को मुहैया करा दी गई थीं। इन गड़बड़ियों पर लगाम लगाने के लिए विवि के परीक्षा विभाग ने सिटिंग प्लान का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश भेज दिए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो इसकी जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षकों की होगी। जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा कक्ष में छात्रों को अनुक्रमांक के अनुसार बैठाया जाएगा। परीक्षा के कक्ष के सिटिंग प्लान को बाकायदा सूचना पट्ट पर दर्शाना होगा। अनुक्रमांक के अनुसार छात्रों को ओएमआर शीट और बुकलेट उपलब्ध कराई जाएगी। बुकलेट की ए, बी, सी, डी सीरीज को जांच कर अलग-अलग छात्र को अलग सीरीज की बुकलेट दी जाएगी।
विज्ञापन
हर हाल में चालू रहें सीसीटीवी कैमरे
सीसीटीवी कैमरे को हर हाल में चालू रखने के निर्देश दिए हैं। वॉयस रिकॉर्डर युक्त कैमरे लगाने के निर्देश हैं। पूरी परीक्षा की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखनी होगी। संदेह होने पर लविवि के मांगने पर रिकॉर्डिंग उपलब्ध करानी होगी। प्रश्नपत्र के पैकेट सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही खोले और वितरित किए जाएंगे। परीक्षा कक्ष में छात्रों को ओएमआर शीट परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले दी जाएगी और बुकलेट पांच मिनट पहले। किसी छात्र के अनुपस्थित होने पर उस क्रम की ओएमआर शीट और बुकलेट जमा करनी होगी।
गड़बड़ी पर कक्ष निरीक्षक होगा रिलीव
स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 50 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा संचालित करने की व्यवस्थाओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश जारी कर दिए हैं। सचल दस्तों का भी गठन कर दिया गया है, जो परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। परीक्षा कक्ष में सीटिंग प्लान, बुकलेट, ओएमआर शीट आदि को लेकर गड़बड़ी मिली तो सचल दस्ता कक्ष निरीक्षक की जवाबदेही तय करेगा। कार्रवाई के तौर पर कक्ष निरीक्षक को तुरंत रिलीव करने का निर्देश जारी किया जाएगा।