{"_id":"5efb1204a353255316038162","slug":"examination-with-new-technology-for-students-in-law-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधि विवि में छात्रों के लिए नई तकनीक से परीक्षा, 48 घंटे तक ऑनलाइन मौजूद रहेगा प्रश्न पत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विधि विवि में छात्रों के लिए नई तकनीक से परीक्षा, 48 घंटे तक ऑनलाइन मौजूद रहेगा प्रश्न पत्र
Tue, 30 Jun 2020 03:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Jun 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को प्रश्नपत्र ऑनलाइन दिया जाएगा, जो 48 घंटे तक मौजूद रहेगा। छात्रों को परीक्षा देने के समय तक प्रश्न पत्र ऑनलाइन मौजूद रहेगा। विधि विवि के बीए एलएलबी के अंतिम (दसवें) सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा कराने की तैयारियां कर ली गईं है।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों और यूजीसी के निर्देशानुसार विधि विवि परीक्षाएं करा रहा है, जिसमे कई नए तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। तकनीक के समावेश से अंतिम वर्ष के अंतिम सेमेस्टर के छात्र घर से ही परीक्षा देंगे। विधि विवि की परीक्षा 11 जुलाई तक होगी, जिसके संबंध में छात्रों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विवि द्वारा मुहैया कराए गए गूगल फॉर्म पर पंजीकरण कराना होगा। छात्रों को प्रश्न पत्र उसी गूगल फॉर्म और विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रश्न पत्र 48 घंटे तक उपलब्ध रहेगा। दरअसल छात्रों को उत्तर लिखने का समय 48 घंटे का दिया जाएगा। इसलिए प्रश्न पत्र भी 48 घंटे तक ही मौजूद रहेगा। चार विषयों में से छात्र दो अनिवार्य विषय की परीक्षा देंगे। हर विषय मे 3-3 निबंधात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्रों को 3 में से किसी एक प्रश्न का निबंधात्मक उत्तर देना होगा।
विज्ञापन
ढाई से 3000 शब्दों में प्रश्न का देना होगा उतर
छात्रों को 48 घंटे में ढाई से 3000 शब्दों में प्रश्न का उतर देना होगा। छात्रों को उत्तर किसी कंप्यूटर पर लिखकर नहीं देना है, उनको उत्तर अपनी हैंडराइटिंग में कागज पर लिख कर देना होगा। 48 घंटे के अंदर ही छात्रों को उत्तर लिखकर उस कॉपी को स्कैन करके संबंधित शिक्षक और परीक्षा नियंत्रक को भेजना होगा।
छात्रों को अपने हाथ से उत्तर लिखने के पीछे का तर्क यह है कि इससे छात्र कहीं से पाठ्य सामग्री को कॉपी करके पेस्ट ना कर सकें। जबकि अपने विवेक के अनुसार वे उत्तर को लिखेंगे। छात्रों को अलग अलग विषय की परीक्षा अलग-अलग दिन देनी होगी। जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होगी, उसी दिन प्रश्न पत्र 48 घंटे के लिए मौजूद रहेगा।
छात्रों को अपने हाथ से उत्तर लिखने के पीछे का तर्क यह है कि इससे छात्र कहीं से पाठ्य सामग्री को कॉपी करके पेस्ट ना कर सकें। जबकि अपने विवेक के अनुसार वे उत्तर को लिखेंगे। छात्रों को अलग अलग विषय की परीक्षा अलग-अलग दिन देनी होगी। जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होगी, उसी दिन प्रश्न पत्र 48 घंटे के लिए मौजूद रहेगा।